Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP के अधिकारियों को हाउस मेंटेनेंस खर्च मिलेगा सालाना 600 से 1,000 तक, BSP,BSL, RSP, DSP कार्मिक पाते हैं ये रकम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के अधिकारियों को हाउस मेंटेनेंस खर्च मिलेगा सालाना 600 से 1,000 तक, BSP,BSL, RSP, DSP कार्मिक पाते हैं ये रकम

Azmat ali 11/08/2026 1 minute read
SAIL ISP Officers will Receive Reimbursement for House Maintenance Expenses Ranging from 600 to 1,000 Annually

छोटे रखरखाव के कार्य कार्मिकों को स्वयं कराने होंगे। भुगतान कंपनी के क्वार्टर की श्रेणी से संबंधित रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट (ISP) टाउनशिप में कंपनी आवंटित क्वार्टरों में रहने वाले पात्र कार्यपालक अधिकारियों के लिए हाउस मेंटेनेंस एक्सपेंस की प्रतिपूर्ति की सुविधा शुरू की गई है। इस संबंध में आईएसपी प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है। अधिकारियों को क्वार्टर के प्रकार के आधार पर वित्तीय वर्ष में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए प्रतिपूर्ति की दरें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं।

क्वार्टर का प्रकार: सालाना प्रतिपूर्ति
एक कमरे का क्वार्टर: ₹600
दो कमरे का क्वार्टर: ₹800
तीन कमरे या उससे अधिक: ₹1,000

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप केस: GM हिमांशु मलिक को हाईकोर्ट से ज़मानत, सस्पेंशन ऑर्डर वापस लेगा प्रबंधन, लौटेंगे नौकरी पर…!, पढ़ें जेएन ठाकुर क्या बोले

शेयरिंग क्वार्टर में प्रो-राटा आधार पर भुगतान

सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि यदि क्वार्टर शेयरिंग के आधार पर आवंटित है तो हाउस मेंटेनेंस खर्च की प्रतिपूर्ति प्रो-राटा आधार पर की जाएगी। यह राशि संबंधित वित्तीय वर्ष में एकमुश्त दी जाएगी। क्वार्टर रखने की तारीख चाहे वित्तीय वर्ष में कुछ भी हो, उस वित्तीय वर्ष के लिए पात्र कार्यपालक को पूरी प्रतिपूर्ति मिलेगी। इसी तरह, वित्तीय वर्ष के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को भी उस वर्ष के लिए पूरी प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: गिरफ्तार भिलाई स्टील प्लांट के GM हिमांशु मलिक को हाईकोर्ट से जमानत, मंगल को आएंगे जेल से बाहर

छोटे रखरखाव के काम खुद करने होंगे

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सूची में शामिल छोटे रखरखाव के कार्य कर्मचारियों को स्वयं कराने होंगे। भुगतान कंपनी के क्वार्टर की श्रेणी से संबंधित C&IT रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा। प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए संबंधित कार्यपालक अधिकारी को साल में एक बार ऑनलाइन घोषणा जमा करनी होगी। इसके लिए ISP पोर्टल→ Personnel Tab→ Claim Reimbursement → House Maintenance Expenses Module के माध्यम से आवेदन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: रिन्यूअल की तारीख बढ़ी, अब 20 अगस्त तक मौका, पढ़ें पॉलिसी, Premium

किन कार्यों को छोटे रखरखाव में शामिल किया गया
सर्कुलर के साथ जारी सूची में विद्युत तथा सिविल-पब्लिक हेल्थ से जुड़े कई छोटे कार्य शामिल हैं। विद्युत कार्यों में स्विच, टम्बलर स्विच, होल्डर, प्लग सॉकेट, वॉल सॉकेट, फैन रेगुलेटर/कैपेसिटर, ट्यूबलाइट, चोक/स्टार्टर और कॉल बेल आदि की मरम्मत या बदलना शामिल है।

वहीं सिविल एवं पब्लिक हेल्थ से जुड़े कार्यों में खराब बिब कॉक/पिलर कॉक की जगह बदलना, सिस्टर्न/कमोड लीकेज ठीक करना, वॉश बेसिन, सिंक, मिरर, टैप और टॉवल रेल की मरम्मत, बाथरूम शॉवर रोज बदलना, जाम दरवाजा/खिड़की ठीक करना, टावर बोल्ट/MS एल्ड्रॉप बदलना तथा ओवरहेड टैंक की सफाई जैसे कार्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राजहरा में Bhilai Steel Plant के मजदूरों संग किसानों का शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम, थमी रफ्तार, 765 गिरफ्तार

दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP)
कार्यपालक अधिकारी (Executives): सभी श्रेणी के क्वार्टर: ₹1,000/-
गैर-कार्यपालक कर्मचारी (Non-Executives): एक कमरे का क्वार्टर: ₹1,050/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹1,400/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,750/-

भिलाई स्टील प्लांट (BSP)

कार्यपालक अधिकारी (Executives):एक कमरे का क्वार्टर: ₹600/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹800/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,000/-

गैर-कार्यपालक कर्मचारी (Non-Executives): एक कमरे का क्वार्टर: ₹1,050/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹1,400/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,750/-

ये खबर भी पढ़ें: 39 माह के बकाया एरियर, वेतन समझौते, दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करें

राउरकेला स्टील प्लांट (RSP)

कार्यपालक अधिकारी (Executives): एक कमरे का क्वार्टर: ₹600/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹800/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,000/-

गैर-कार्यपालक कर्मचारी (Non-Executives):

एक कमरे का क्वार्टर: ₹1,050/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹1,400/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,750/-

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के प्लांट में ठेका मजदूरों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल, सेलम स्टील प्लांट में 58, कीजिए न्याय

बोकारो स्टील प्लांट (BSL)

कार्यपालक अधिकारी (Executives):
एक कमरे का क्वार्टर: ₹600/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹800/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,000/-

गैर-कार्यपालक कर्मचारी (Non-Executives):

एक कमरे का क्वार्टर: ₹1,050/-
दो कमरे का क्वार्टर: ₹1,400/-
तीन कमरे का क्वार्टर: ₹1,750/-

(नोट: आरएसपी, डीएसपी, बीएसएल, बीएसपी का आंकड़ा IISCO Officers’ Association (IOA) से प्राप्त हुआ है)

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के प्लांट में ठेका मजदूरों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल, सेलम स्टील प्लांट में 58, कीजिए न्याय
Next: इंटक महासचिव संजय साहू बने एनजेसीएस सदस्य, यूनियन दफ्तर में जश्न, वंश बहादुर सिंह हटे, एरियर पर फोकस

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.