- कंपनी ने यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को भी दे दी है।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी Steel Authority of India Limited (सेल) में शीर्ष स्तर पर अहम पदनाम परिवर्तन किया गया है। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स एंड रॉ मटेरियल्स) के पद को अब डायरेक्टर (माइनिंग) के रूप में पुनर्नामित (Redesignate) कर दिया गया है।
इसी के साथ डायरेक्टर टेक्नीकल और डायरेक्टर प्रोजेक्ट पोस्ट को लेकर भी सवाल उठ गए हैं। सबकी जुबां पर यही है कि क्या ये दोनों पद खत्म कर दिए गए? इसको लेकर अलग से कोई जिक्र नहीं किया गया है। सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों के मुताबिक पोस्ट खत्म नहीं किया गया है।
किसी डायरेक्टर के पास इसका अतिरिक्त चार्ज आएगा। फिलहाल, मंत्रालय के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। किसी डीआइसी को अतिरिक्त चार्ज नहीं दिया जाएगा। सेंट्रल से ही कोई आएगा। डायरेक्टर टेक्नीकल को सेट, बिजनेस प्लानिंग और आरडीसीआइएस भी रिपोर्ट करता है। यहां भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जारी पत्र के मुताबिक, यह निर्णय भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के 16 फरवरी 2026 के पत्र के आधार पर लिया गया है। इसके तहत मनीष राज गुप्ता को डायरेक्टर (माइनिंग) के रूप में पुनः पदनामित किया गया है। यह आदेश 18 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि मनीष राज गुप्ता को सेल का डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स एंड रॉ मटेरियल्स) नियुक्त किया गया था। आरआइएनएल के सीएमडी का अतिरिक्त चार्ज भी इन्हीं के पास है। अब मंत्रालय के निर्देशानुसार उनके पद का नाम परिवर्तित कर दिया गया है, जबकि उनकी जिम्मेदारियों में खनन गतिविधियों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।
कंपनी ने यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को भी प्रेषित की है, जिससे निवेशकों को इस प्रशासनिक बदलाव की औपचारिक जानकारी मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव सेल की खनन गतिविधियों और कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सुदृढ़ करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
सेल के इस निर्णय को कंपनी के दीर्घकालिक संसाधन प्रबंधन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



















