Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई

Azmat ali 04/08/2026 1 minute read
SAIL Rourkela Steel Plant 31 officers opt for VR 6 retire Executives Association bids farewell

राउरकेला स्टील प्लांट एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन-आरएसपीईए द्वारा सेवानिवृत्त एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त अधिकारियों की विदाई।

  • सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेल एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन (आरएसपीईए) द्वारा जुलाई 2026 में रिटायर (Superannuation) और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में राउरकेला क्लब के मुख्य सभागार में भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आरएसपीईए के पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 37 अधिकारियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त 6 अधिकारियों और 31 स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त अधिकारी शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन निहार रंजन नायक-उपाध्यक्ष, आरएसपीईए के कुशल मार्गदर्शन में हुआ, जबकि प्रद्युम्न किशोर त्रिपाठी, उप महासचिव, आरएसपीईए ने प्रभावशाली ढंग से मंच संचालन किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष अबकाश बेहरा ने कहा कि आरएसपीईए सदैव अपने सदस्यों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी अधिकारियों के हित में नीतिगत पहल एवं प्रयास निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को जीवन की दूसरी पारी के लिए स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

सम्पद मिश्रा-महासचिव, आरएसपीईए ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आरएसपीईए अपने सदस्यों के साथ सदैव खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि आरएसपीईए स्वास्थ्य बीमा योजना तथा आरएसपीईए अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) जैसी सुविधाएँ पात्र सेवानिवृत्त सदस्यों को पूर्ववत उपलब्ध कराई जाती रहेंगी, जिससे उनका संगठन से जुड़ाव निरंतर बना रहेगा।

इस अवसर पर कुमार स्वामी, उपाध्यक्ष, आरएसपीईए ने भी सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में शरत चंद्र परिछा, कोषाध्यक्ष, आरएसपीईए ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सम्मानित अधिकारियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

समारोह के दौरान अनेक सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सेल एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन, संगठन द्वारा उनके एवं उनके परिवार के जीवन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करते हुए आरएसपीईए द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी सदस्यों के प्रति संगठन की आत्मीयता एवं प्रतिबद्धता की मुक्तकंठ से सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में बाइक चोर सक्रिय: BSP कर्मी, पटवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर की बाइक चोरी
Next: SAIL CMD की फोटो लगाकर WhatsApp पर फर्जीवाड़े की कोशिश, प्रबंधन ने किया सतर्क

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.