Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने देश के सभी स्टील प्लांट को पछाड़ा, टॉरपीडो और स्टील लैडल लाइफ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने देश के सभी स्टील प्लांट को पछाड़ा, टॉरपीडो और स्टील लैडल लाइफ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज

29/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Rourkela-Steel-Plant-beats-all-steel-plants-in-the-country_-records-national-record-in-torpedo-
  • संयंत्र की उत्पादकता में सुधार के लिए टॉरपीडो लैडल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए, आर.एस.पी. के रिफ्रैक्टरी (इंजीनियरिंग) सर्विसेज ने टॉरपीडो लैडल्स की सेवा जीवन का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL), राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी. / Rourkela Steel Plant) ने टॉरपीडो लैडल लाइफ और स्टील लैडल लाइफ में रिकॉर्ड दर्ज किया है, दोनों भारत के सभी इस्पात संयंत्रों के बीच अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ हैं।

इस्पात संयंत्र ने 25 जुलाई को 2669 हीट की उच्चतम टॉरपीडो लैडल लाइफ हासिल की, जो पिछले जनवरी 2023 में हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ 2651 हीट को पार कर गई, और यह भारत के सभी इस्पात संयंत्रों में सबसे अधिक है। इसी प्रकार कंटीन्यूअस कास्टिंग मशीन (C.C.M.-1) स्टील लैडल-9 में 125 हीट की लाइनिंग लाइफ का एक नया रिकॉर्ड 26 जुलाई को स्थापित किया गया था, जो अब 50-70 टन की लैडल क्षमता में एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग

कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) एस.आर.सूर्यवंशी ने 22 जुलाई, 2023 को स्‍थल का दौरा किया और इस शानदार उपलब्धि के लिए समूह को बधाई दी। कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) ने समूह को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्‍य महाप्रबंधक प्रभारी (सी.ओ.-सी.सी.डी., यू.एंड ई) आई.राजन, मुख्‍य महा प्रबंधक (स्‍टील), श्री रामकृष्ण पात्र, मुख्‍य महा प्रबंधक (ब्‍लास्‍ट फर्नेस), एम.एन.वी.एस प्रभाकर, मुख्‍य महा प्रबंधक (मेकानिकल), आर.एन.राजेंद्रन, मुख्‍य महा प्रबंधक (विद्युत वितरण), दिलीप कुमार भंज, महा प्रबंधक प्रभारी (रिफ्रैक्‍टरीज), एस.एस.पंडा और विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:   छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया मोदी सरकार ने: हायर सेकेण्डरी के साथ ITI व्यावसायिक प्रशिक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

संयंत्र की उत्पादकता में सुधार के लिए टॉरपीडो लैडल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए, आर.एस.पी. के रिफ्रैक्टरी (इंजीनियरिंग) सर्विसेज ने टॉरपीडो लैडल्स की सेवा जीवन का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया है। लैडल लाइफ को प्रभावी ढंग से बढ़ाने के लिए, विभिन्न नवीन कार्य पद्धतियों को उपयोग में लाया गया है।

इनमें नए लाइनिंग पैटर्न और रखरखाव प्रणालियाँ जैसे मेटल हील प्रैक्टिस, विंडो रिपेयर कॉन्सेप्ट, हीटिंग चक्र में संशोधन, ऑनलाइन निरीक्षण और थर्मोग्राफी आदि शामिल हैं। इसके अलावा, नियमित लैडल निरीक्षण और थर्मल प्रोफाइल पर अध्ययन से सामान्य और स्थानीय मरम्मत के लिए समय सारिणी की पहचान करने में मदद मिली।
संभावित खतरे वाले क्षेत्रों का पता लगाने के लिए प्रत्येक हीट के बाद थर्मल स्कैनिंग की गई, जबकि टारपीडो की लाइफ को बढ़ाने के लिए जब भी आवश्यकता हुई हॉट मेंटिनेंस किया गया। परिणामस्वरूप, टॉरपीडो लैडल-5 ने 18 जुलाई, 2023 को 2651 हीट के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड को पार कर लिया और 8,19,430 टन तप्‍त धातु ले जाने के बाद 25 जुलाई, 2023 को 2669 हीट के लाइफ के बाद इसे डीब्रिकिंग के लिए ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  आयरन ओर खदान के कर्मचारी नेता पहुंचे भिलाई, जानिए ED माइंस व ईडी माइंस रावघाट से क्या हुई बात

इसी तरह स्टील मेल्टिंग शिप-1 (M.M.S.-1) के सी.सी.एम.-1 पर, स्टील लैडल-9 ने अप्रैल, 2023 में प्राप्त 120 हीट के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 125 हीट का रिकॉर्ड लाइनिंग लाइफ दर्ज किया। एस.एम.एस.-1 एक पुरानी इकाई है और यह एक प्रमुख मील का पत्थर उन प्रमुख घटकों में से एक है जिस पर उत्पादकता निर्भर करती है।

इसने शॉप्‍स के औसत लैडल लाइनिंग लाइफ को पिछले वित्तीय वर्ष में दर्ज 80.36 हीट के औसत लाइफ को पार करते हुए 87 हीट तक बढ़ाने में काफी मदद की है, जिससे तकनीकी-आर्थिक व्‍यवस्‍था में सुधार हुआ है और शॉप्‍स के उत्पादन को पूरा करने के लिए इष्टतम लैडल की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है। उपलब्धियां प्रभावी टीम वर्क, लगातार प्रयासों और रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग (सर्विसेज), स्टील मेल्टिंग शॉप-1 और 2 और ब्लास्ट फर्नेस के साथ-साथ अन्य संबंधित एजेंसियों के कर्मचारियों के पूर्ण समर्पण से संभव हुई हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुहर्रम 2023: गम-ए-हुसैन में हर कोई गमगीन, अपने-अपने तरीके से हो रहा इज़हार
Next: बाढ़: बढ़ते पानी से गहरा सकता है खतरा, इसलिए दुर्ग में आपदा से निपटने की तैयारी शुरू

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.