Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai के बाद अब Bokaro Steel Plant के श्रमिक नेता पर एक्शन, बायोमेट्रिक का विरोध पड़ा भारी, काम किया, फिर भी गैर हाजिर, रुकी सैलरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai के बाद अब Bokaro Steel Plant के श्रमिक नेता पर एक्शन, बायोमेट्रिक का विरोध पड़ा भारी, काम किया, फिर भी गैर हाजिर, रुकी सैलरी

05/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
After-Bhilai_-now-action-against-the-labor-leader-of-Bokaro-Steel-Plant_-absent-for-the-whole-month-1

बायोमेट्रिक का विरोध करना पड़ा भारी। यूनियन ने कर्मचारियों से मांगा समर्थन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के श्रमिक नेताओं पर आफत आई है। भिलाई स्टील प्लांट के श्रमिक नेता को बर्खास्त कर दिया। इधर-बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। बायोमेट्रिक के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले श्रमिक नेता को भारी नुकसान हो गया। पूरे महीने गैर हाजिर कर दिया गया। सैलरी रोक दी गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में उतरा बीएमएस, जोश हाई

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस के महासचिव दिलीप कुमार का कहना है कि मैने सैलरी स्लिप में मैने देखा तो हैरान हूं। पूरे महीने टाइम से ड्यूटी किया है। फिर भी मुझे गैर हाजिर कर दिया गया है। चूंकि मैं बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी नहीं बना रहा हूं। लेकिन क्या सिर्फ मैं अकेले ऐसा व्यक्ति था।

ये खबर भी पढ़ें : नेशनल टीवी शो में भी छाया SAIL Bhilai Steel Plant, वेतन समझौता, ग्रेच्युटी सीलिंग, ठेका श्रमिक, सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि नहीं दे सके जवाब

पूरे बीएसएल में जिसने बायोमैट्रिक से हाजिरी नहीं बनाई थी। फिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया? मेरे परिवार बाल बच्चे का स्कूल से लेकर कई खर्च हैं। आखिर ये कौन सा तरीका है झुकाने का…।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: ड्यूटी से गायब रहने वाला Bhilai Steel Plant का श्रमिक नेता बर्खास्त, गेट पास जब्त

दिलीप कुमार का कहना है कि मैंने मैनेजमेंट से कई सवाल किए हैं, जिसको मेरे द्वारा दिए पत्र में पढ़ा जा सकता है। क्या देश कानून से चलता है या इनके सर्कुलर से? कंपनी का अधिकार मेरे आंख, हाथ, अंगूठे चेहरे पर नहीं है, वो मेरी निजी संपत्ति है और आर्टिकल 21 के आधार पर मेरी निजता पर मेरा अधिकार है।

ये खबर भी पढ़ें : भूपेश बघेल की दस्तक, राजेंद्र साहू बोले-दे देंगे जान, अडानी के हाथों में नहीं जाने देंगे भिलाई स्टील प्लांट

इन्होंने कई कानून का उल्लंघन कर बायोमैट्रिक सिस्टम लागू किया है। मैं बायोमैट्रिक से हाजिरी लेने के विरोध में नहीं हूं। लेकिन कुछ अधिकारियों के द्वारा जिस तरीके से लागू किया गया, उसका विरोध कर रहा हूं। मेरे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी नहीं दिया जा रहा और सीधे सैलरी रोक दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी विजय बघेल पर तीखे सवालों का जवाब लाया BMS, BSP की संयुक्त यूनियन पर गंभीर आरोप

यूनियन नेता ने कहा-आप सब पढ़े लिखे हैं और अगर मैं जब सही हूं तो अब मुझे आप सभी का साथ चाहिए। ये लड़ाई अकेले किसी कर्मचारी की नहीं है। ये तानाशाह हुई व्यवस्था के खिलाफ है।

क्या ये मैनेजमेंट सभी कर्मचारियों से लड़ सकता है। अगर मैं अकेला हूं तो कमजोर हो सकता। लेकिन आप सभी इस लड़ाई को अपना लें तब किसकी जीत होगी?अब खुल कर हमारे साथ हमारे यूनियन के साथ आएं और इस लड़ाई को निर्णायक बनाए।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: प्रेम प्रकाश पांडेय ने संभाला मोर्चा, विजय बघेल संग निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Third Phase Lok Sabha Election 2024: 12 राज्य, 94 सीट, 1351 प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ में यहां वोटिंग
Next: आखिरी समय तक भूपेश बघेल का रोड शो, राजेंद्र साहू बोले-सरकार बनी तो मजदूरों को 243 मजदूरी की जगह मिलेगा 400 रुपए, महिलाओं के खाते में आएगा पैसा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.