Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Stockyard Bhilai के ठेका श्रमिकों का जुलाई से AWA का पैसा बंद, मजदूरों को लेकर पहुंचा इंटक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Stockyard Bhilai के ठेका श्रमिकों का जुलाई से AWA का पैसा बंद, मजदूरों को लेकर पहुंचा इंटक

Azmat ali 12/08/2026 1 minute read
SAIL Stockyard Bhilai Contract Workers AWA Payments Stopped Since July INTUC Raises Objections

कॉरपोरेट ऑफिस व सेंट्रल मार्केटिंग ऑफिस कोलकाता से संपर्क कर समस्या का निदान कराने और जल्द भुगतान की बात कही गई।

  • ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन का बढ़ा हुआ भुगतान तथा एडब्ल्यूए की बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल स्टॉक यार्ड भिलाई में कार्यरत ठेका श्रमिकों को जुलाई माह के वेतन से एडब्ल्यूए बंद कर दिए जाने तथा अगस्त में मिलने वाले वेतन में ठेका कंपनी द्वारा एडब्ल्यूए की राशि काट लिए जाने से श्रमिकों में भारी आक्रोश है। इसके साथ ही श्रमिकों के वेतन में केंद्रीय न्यूनतम वेतन की बढ़ोतरी का लाभ भी नहीं दिया गया, जिसके कारण उन्हें काफी कम वेतन प्राप्त हुआ है।

सेल स्टॉक यार्ड भिलाई में करीब 80 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं, जो सेल के विभिन्न संयंत्रों में उत्पादित सामग्री को ग्राहकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। श्रमिकों ने इस समस्या की जानकारी स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) को दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट को 17, BSP को 12, ISP को 11, RSP को 4 अफसर मिले, बाकी जा रहे यहां

श्रमिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू श्रमिकों के साथ सेल स्टॉक यार्ड पहुंचे और उप महाप्रबंधक एवं वेयरहाउस मैनेजर के समक्ष विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मांग की कि ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन का बढ़ा हुआ भुगतान तथा एडब्ल्यूए की बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही एडब्ल्यूए का भुगतान लगातार जारी रखने की मांग की गई।

संजय कुमार साहू ने कहा कि ठेका श्रमिकों के वेतन में किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही केंद्रीय न्यूनतम वेतन एवं एडब्ल्यूए की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो इंटक यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जवाबदारी सेल स्टॉक यार्ड प्रबंधन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL से जुड़े 62 नए अधिकारी, CMD बोले-अच्छे दिन आ रहे; डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र-अपना स्टाइल मेंटेन रखें

इस पर उप महाप्रबंधक प्रलय देव ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही कॉरपोरेट ऑफिस तथा सेंट्रल मार्केटिंग ऑफिस, कोलकाता से संपर्क कर समस्या का निदान कराया जाएगा और श्रमिकों को जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में इंटक यूनियन की ओर से जयराम ध्रुव, जय कुमार, नवीन कुमार, इंद्रमणि, उमापति, अंजू राम, वेद प्रकाश, किशन, गोपाल सिंह, संतोष, रमेश, शिवदयाल, हीरा, कुलदीप, रामेश्वर, शिवनारायण, हेमशंकर, रंगाधर सहित बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट को 17, BSP को 12, ISP को 11, RSP को 4 अफसर मिले, बाकी जा रहे यहां
Next: बोकारो स्टील प्लांट से अगस्त और सितंबर में रिटायर हो रहे 61 कर्मचारी-अधिकारी

Related Stories

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.