Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Wage Agreement: इस्पात राज्य मंत्री के बाद सांसद विजय बघेल की बारी, कर्मी बोले-सर, लोकसभा में पूछे थे सवाल, सिर्फ आश्वासन, आपकी है सरकार दिलाइए लाभ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Wage Agreement: इस्पात राज्य मंत्री के बाद सांसद विजय बघेल की बारी, कर्मी बोले-सर, लोकसभा में पूछे थे सवाल, सिर्फ आश्वासन, आपकी है सरकार दिलाइए लाभ

01/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Wage-Agreement-After-Minister-of-State-for-Steel-now-MP-Vijay-Baghel-has-been-reminded-by-the-union-leaders-to-complete-the-wage-agreement

Suchnaji.com न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारी आधे-अधूरे वेतन समझौते को लेकर परेशान हो चुके हैं। इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पत्र लिखकर उनकी बातों को याद दिलाने के बाद अब सांसद विजय बघेल को घेर लिया गया है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सेल के वेज एग्रीमेंट पर आंतरिक प्रश्न संख्या 2833 को सरकार से सवाल पूछा था जिसकी याद दिलाने बीएसपी नॉन एक्स कर्मचारी संघ के पदधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उनसे उनके आवास पर मिले।

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य विजय बघेल से मिले। यह सांसद के साथ यूनियन की पहली बैठक थी, जिसमें यूनियन के सभी सदस्य ने अपना परिचय दिया एवं चर्चा में उस मुद्दे को उठाया, जो 3/08/22 को लोकसभा में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सदन में प्रश्न पूछा था, जिसके जवाब में सरकार ने एनजेसीएस वार्ता जारी रहने की सूचना दी थी। आश्वासन दिया था कि 2 मई 2023 तक उस पर निर्णय ले लिया जाएगा। लेकिन अभी तक वेज सेटेलमेंट पुरा नहीं हो पाया। इसके बारे में बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को उनको अवगत कराया।

गौरतलब है कि सेल कर्मियो का वेतन समझौता 76 माह से अटका है। आधा अधुरा एमओयु हुए भी 18 माह हो गया है। इस दौरान अधिकारियों को वेतन समझौता का सभी बकाया तथा पीआरपी तक दे दिया गया। जिससे जुनियर मैनेजर से लेकर चेयरमैन तक को फायदा मिला है। जबकि वेतन समझौता तथा एरियर की आशा में जनवरी 2017 से अभी तक 21000 सेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए है।

सांसद से वार्ता में अध्यक्ष अमर पटेल, महासचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा, उपाध्यक्ष नवीन कुमार ध्रूव, सचिव अजय वासनिक, कार्यकारिणी के रविशंकर तिवारी, निरंजन, विवेक कुमार एवं सदस्यों ने भाग लिया है।

जानिए यूनियन पदाधिकारी क्या बोले

हम सभी यूनियन पदाधिकारियों ने सांसद को सरकार द्वारा लोकसभा में दिए गए आश्वासन को याद दिलाया है, ताकि वह पुनः सरकार तथा सेल प्रबंधन पर वादा पूरा करने के लिए दवाब डाल सकें।
अमर पटेल, अध्यक्ष

हमें कारखाना अधिनियम से लाभ मिलने के बदले घाटा हो रहा है। कारखाना अधिनियम के तहत बारगेनिंग प्रक्रिया से कर्मचारियो को अधिक लाभ मिलना चाहिए था, परंतु एनजेसीएस के सेंट्रल लीडर की नाकामी के कारण सेल कर्मियों को घाटा हो रहा है।
अभिषेक सिंह, महासचिव

हम श्रम मंत्री तथा श्रमायुक्त से मिलकर औद्योगिक विवाद अधिनियम का खंड 3 को समुचित ढंग से परिभाषित करने हेतु वार्ता करेंगे, ताकि NJCS में सिर्फ कार्यरत प्रतिनिधि ही जा सकें।
नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी और आमा की चटनी
Next: दुर्घटना मृत्यु में श्रमिकों के परिजनों को अब 1 लाख नहीं मिलेगा 5 लाख, दिव्यांगता पर ढाई लाख, CG में मजदूरों का बनेगा MST, मकान बनाने सरकार देगी 50 हजार

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.