Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में मृत मजदूर की पत्नी को मैनेजमेंट ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति का पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में मृत मजदूर की पत्नी को मैनेजमेंट ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति का पत्र

Azmat ali 13/05/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Management Handed Over Appointment Letter to the Wife of a Deceased Worker

मृतक की पत्नी अथवा उनके द्वारा मनोनीत किसी निकट संबंधी को कंपनी के नियमानुसार बोकारो स्टील प्लांट में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

  • बोकारो के एसएमएस न्यू में सुबह कार्य के दौरान मजदूर का निधन हो गया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान मृत ठेका मजदूर रामजी सिंह के परिजनों को बीएसएल प्रबंधन ने तत्काल राहत देने की पहल की है। प्रबंधन ने मृतक की पत्नी सीमा देवी को अनुकंपा नियुक्ति का प्रस्ताव पत्र सौंप दिया है।

बीएसएल प्रबंधन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रामजी सिंह मेसर्स प्रोटेक्टिव जनरल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के तहत कुशल कामगार के रूप में कार्यरत थे। 13 मई 2026 को कार्यस्थल पर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

प्रबंधन ने पत्र में मृतक के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि नियमानुसार सभी देय राशि 15 दिनों के भीतर भुगतान की जाएगी। साथ ही मृतक की पत्नी अथवा उनके द्वारा मनोनीत किसी निकट संबंधी को कंपनी के नियमानुसार बोकारो स्टील प्लांट में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन देने का आग्रह भी किया है। घटना के बाद मजदूर संगठनों और कर्मचारियों के बीच प्रबंधन की इस त्वरित पहल को लेकर चर्चा होती रही। वहीं, एसएमएस न्यू में मजदूर एकजुट नजर आए। पीड़ित परिवार के पक्ष में सभी लोगों ने आवाज उठाई। प्रबंधन की ओर से मदद के लिए कदम उठाया गया।

बता दें कि BSL के SMS-NEW विभाग में सुबह 8:30 बजे स्लैब काटने के दौरान Protective General Engineering के रामजी सिंह की मौत हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से निधन हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ताज़ा खबर: Durgapur Steel Plant के टाउन सर्विस से 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर, भेजे गए CAS, प्रोजेक्ट, HR में
Next: SAIL Bhilai Steel Plant: NOC न मिलने से कर्मचारी बेहोश, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, जीएम ने ये कहा…

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.