भिलाई स्टील प्लांट, टाउनशिप, हॉस्पिटल, सीएंडआइटी पर खासतौर से सबकी नज़र टिकी हुई है। पद रिक्त है। प्रमोशन के साथ कइयों का ट्रांसफर भी होगा।
- सीजीएम स्तर पर चयन होते ही ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर भी होना है।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को नए सीजीएम मिलने वाले हैं। जीएम से सीजीएम बनने की शुरुआत भिलाई स्टील प्लांट से हो रही है। शुक्रवार दोपहर बाद से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू। राउरकेला स्टील प्लांट में 7 तारीख से इंटरव्यू कराने की तैयारी है। इसी तरह बोकारो स्टील प्लांट में अगले सप्ताह से इंटरव्यू का शेड्यूल है।
सेल बीएसपी के 126 जनरल मैनेजर-जीएम चीफ जनरल मैनेजर इंटरव्यू के लिए पात्र हैं। इनमें से करीब एक दर्जन अधिकारियों का ही चयन होगा। प्लांट, टाउनशिप, हॉस्पिटल, सीएंडआइटी पर खासतौर से सबकी नज़र टिकी हुई है। टाउनशिप, एचआर, सीएंडआइटी में सीजीएम पद रिक्त है। जीएम इंचार्ज को ही जिम्मेदारी दी गई है।
जीएम एचआर जेएन ठाकुर इसी माह रिटायर हो रहे हैं। वहीं, टाउनशिप में एबी श्रीनिवास भी जीएम इंचार्ज की भूमिका में हैं। दूसरी ओर सीएंडआईटी के सीजीएम समीर गुप्ता के रिटायरमेंट से बाद से पद रिक्त है।
ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज
सेल बोकारो स्टील प्लांट के बारे में बताया जा रहा है कि 100 जीएम इंटरव्यू के लिए पात्र हैं। यहां भी करीब एक दर्जन के आसपास अधिकारियों को सीजीएम का तोहफा मिल सकता है। सेल राउरकेला स्टील प्लांट में भी इंटरव्यू की तैयारियों में 70 अधिकारी जुटे हुए हैं। जबकि यहां 7 जुलाई से इंटरव्यू शुरू होने की बात कही जा रही है। सीजीएम स्तर पर चयन होते ही ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर भी होना है।

