Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

PESB ने शुरू की SAIL के नए डायरेक्टर पर्सनल की तलाश, केके सिंह का रिटायरमेंट 2027 में, आवेदन 22 जुलाई तक

Azmat ali 03/07/2026 1 minute read
Advertisement issued for SAILs New Director Personnel KK Singh to Retire in 2027 Last Date for Applications July 22

सेल भिलाई स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू करने वाले केके सिंह के रिटायरमेंट के एक साल पहले ही लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने चयन प्रक्रिया शुरू की।

  • पीईएसबी ने पात्र उम्मीदवारों से 22 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अगले डायरेक्टर (पर्सनल) की तलाश शुरू हो गई है। वर्तमान डायरेक्टर (पर्सनल) केके सिंह का कार्यकाल 1 जुलाई 2027 को समाप्त होने जा रहा है। इससे करीब एक वर्ष पहले ही लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने इस महत्वपूर्ण बोर्ड स्तरीय पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करते हुए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

विज्ञापन के अनुसार डायरेक्टर (पर्सनल) का पद 1 जुलाई 2027 से रिक्त होगा। चयनित अधिकारी सेल के निदेशक मंडल (Board of Directors) के सदस्य होंगे और सीधे चेयरमैन को रिपोर्ट करेंगे। उनके जिम्मे कंपनी की मानव संसाधन (HR), औद्योगिक संबंध (IR), कार्मिक नीतियों के क्रियान्वयन और प्रशासनिक नियंत्रण जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

बता दें के केके सिंह साल 2022 में सेल के डायरेक्टर पर्सनल चयनित हुए थे। सेल भिलाई स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू करने वाले केके सिंह ईडी तक यहीं बने। इसके बाद दिल्ली कारपोरेट आफिस में रहे। भिलाई के एजुकेशन आफिसर भी रह चुके हैं।

22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

पीईएसबी ने पात्र उम्मीदवारों से 22 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। वहीं संबंधित विभागों और नोडल अधिकारियों को 31 जुलाई 2026 तक आवेदन अग्रेषित करने का समय दिया गया है।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

कौन कर सकता है आवेदन

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (CPSE), केंद्र सरकार, राज्य सार्वजनिक उपक्रम, बड़े निजी क्षेत्र, संयुक्त उपक्रम (JV) और पात्र सहकारी संस्थाओं के योग्य अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है, जबकि पर्सोनल मैनेजमेंट, मानव संसाधन प्रबंधन (HR), एमबीए या पीजीडीएम जैसी उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

एचआर और इंडस्ट्रियल रिलेशन का अनुभव जरूरी

उम्मीदवार के पास मानव संसाधन, औद्योगिक संबंध (IR) या कार्मिक प्रबंधन में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए। पीईएसबी ने अनुभव और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत पात्रता शर्तें भी विज्ञापन में निर्धारित की हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

पांच वर्ष का होगा कार्यकाल

चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए या सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के आधार पर की जाएगी। सेल में डायरेक्टर (पर्सनल) का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि कंपनी के लगभग 49,752 नियमित कर्मचारियों की मानव संसाधन नीतियों, औद्योगिक संबंधों और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी इसी पद के पास होती है। ऐसे में अब पूरे स्टील सेक्टर की नजर इस बात पर रहेगी कि पीईएसबी की चयन प्रक्रिया के बाद सेल को नया डायरेक्टर (पर्सनल) कौन मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज
Next: Steel Authority of India Limited: सीजीएम इंटरव्यू शुरू, BSP से 120, BSL से 100, RSP से 70 GM देंगे इंटरव्यू

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.