Suchnaji

हरेली पर भिलाई को और हरा-भरा करने संस्थाओं ने फलदार पौधे रोपने का छेड़ा अभियान

हरेली पर भिलाई को और हरा-भरा करने संस्थाओं ने फलदार पौधे रोपने का छेड़ा अभियान

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति द्वारा पौधारोपण किया गया। हरेली के उपलक्ष में समिति ने संकल्प लिया कि हम इसी तरह से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाते रहेंगे। अभियान को जारी रखने का अध्यक्ष अर्चना सहारे, प्रतिभा सिंह, मंजू बोस, पद्मा साहू, भारती साहू, शाइनी अब्राहम, मीनू पांडे, उषा, शिप्रा मजूमदार, विमला, बबीता, रीता भटनागर, मनीषा सिन्हा, जुली गुप्ता, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी वीएमवी कृष्णा, एके सहारे, राम मोहन, विपिन सिंह, डॉ सिन्हा आदि ने संकल्प लिया।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

आराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति द्वारा पौधारोपण रूआबांधा में किया गया। हरेली का जश्न मनाया गया। आम, कटहल, नींबू, सीताफल आदि फलदार पौधे रोपे गए। दूसरी ओर मानव उत्थान सेवा समिति भिलाई के बैनर तले टंकी मरोदा गार्डन (शीतला मन्दिर के पास) पौधारोपण किया गया। औषधीय एवं फलदार पौधे मुख्य अतिथि पार्षद सरिता देवांगन मौजूद रहीं। पौधारोपण के दौरान श्रवणकुमार यादव, राजेश निषाद, रुपांशु साहू, पंचराम साहू, कुमेश देवांगन, केशव पटेल, चूडामणि, नीरा नायर, खुशबू साह, रोशनी आदि उपस्थित रहीं।

मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व समाज सेवी सतपाल महाराज की प्रेरणा से गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में भिलाई में भी पौधे रोपे गए। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117