Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: सेल ने अप्रैल-फरवरी में किया 18.24 MT स्टील की बिक्री, 1.11 लाख करोड़ का कैश कलेक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: सेल ने अप्रैल-फरवरी में किया 18.24 MT स्टील की बिक्री, 1.11 लाख करोड़ का कैश कलेक्शन

Azmat ali 11/03/2026 1 minute read
Big News SAIL sold 18 MT of Steel in April-February, Collected Rs 1 Lakh Crore in Cash

Steel Authority of India Limited ने जनवरी 2026 की तुलना में अपना स्टॉक 1.05 लाख टन कम किया और 1000 करोड़ रुपये का कर्ज भी घटाया।

  • अब तक का सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन, चेकरड प्लेट का उत्पादन फिर शुरू।
  • बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए सेल ने चेकरड प्लेट (Chequered Plate) उत्पादन Bokaro Steel Plant में हो रहा।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। Steel Authority of India Limited (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से फरवरी (11 माह) की अवधि के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने इस अवधि में कुल 18.24 मिलियन टन (एमटी) स्टील की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

इसी अवधि में कंपनी ने 1.11 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक कैश कलेक्शन भी हासिल किया, जो साल-दर-साल आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस दौरान रिटेल सेल्स, स्टॉकयार्ड सेल्स और डोर डिलीवरी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कंपनी की मजबूत ग्राहक-केंद्रित रणनीति को दर्शाती है।

फरवरी 2026 में सेल ने 1.58 मिलियन टन की कुल बिक्री दर्ज की। कंपनी ने जनवरी 2026 की तुलना में अपना स्टॉक 1.05 लाख टन कम किया और 1000 करोड़ रुपये का कर्ज भी घटाया।

बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए सेल ने चेकरड प्लेट (Chequered Plate) के उत्पादन को फिर से शुरू किया है। पहली बार यह उत्पाद Bokaro Steel Plant, झारखंड में तैयार किया जा रहा है।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए सेल के निदेशक (वित्त) एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक (वाणिज्य) Dr. A. K. Panda ने कहा कि कंपनी बाजार की जरूरतों के अनुसार खुद को लगातार ढालने और आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री और वर्किंग कैपिटल के बेहतर प्रबंधन से कंपनी ने वित्तीय अनुशासन का उदाहरण पेश किया है, वहीं रिकॉर्ड बिक्री और कैश कलेक्शन ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: रिकॉर्ड उत्पादन पर कर्मचारियों को दीजिए प्रोत्साहन उपहार: इंटक
Next: BSP ठेका मजदूरों को दें केंद्रीय न्यूनतम वेतन, कार्य की गारंटी और 20 लाख का दुर्घटना बीमा

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.