बीएसपी हड़ताल में अंडर करंट, मर्चेंट मिल में टूटा रोल, रेल मिल, URM, SMS-2, SP-3 के कुछ सेक्शन में सन्नाटा

अटेंडेंस करीब155 प्रतिशत बताई जा रही है। बीएसपी के दो शिफ्ट के कर्मचारियों को ड्यूटी पर रोका गया है। गेट के बाहर यूनियनें डटी हैं।
  • यूनिवर्सल रेल मिल, रेलमिल और एसएमएस-2 के कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हो गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हड़ताल को लेकर भिलाई स्टील प्लांट के कुछ विभागों में यूनियनों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी खुद से ड्यूटी नहीं गए। इससे उत्साहित यूनियनों ने अब आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सेकेंड शिफ्ट भी यही सिलसिला बनाए रखने का दम भर रहे हैं। वहीं, बीएसपी के दो शिफ्ट के कर्मचारियों को ड्यूटी पर रोका गया है, जिसकी वजह से अटेंडेंस करीब155 प्रतिशत बताई जा रही है।

अटेंडेंस करीब155 प्रतिशत बताई जा रही है। बीएसपी के दो शिफ्ट के कर्मचारियों को ड्यूटी पर रोका गया है। गेट के बाहर यूनियनें डटी हैं।

सबसे ज्यादा चौकाने वाली खबर मर्चेंट मिल से आ रही है। यहां 5 नियमित कर्मचारी ही ड्यूटी पहुंचे। ठेका मजदूरों को लेकर जैसे-तैसे रोलिंग शुरू करने की कोशिश की गई। कुछ समय तक ही रोलिंग हो सकी। अचानक से रोल टूट गया। इससे हड़कंप मच गया। हड़ताल में शामिल कर्मचारी को वापस बुलाने के लिए अधिकारी फोन लगाते रहे। कोई ड्यूटी नहीं गया।

अटेंडेंस करीब155 प्रतिशत बताई जा रही है। बीएसपी के दो शिफ्ट के कर्मचारियों को ड्यूटी पर रोका गया है। गेट के बाहर यूनियनें डटी हैं।

रेल मिल के लॉग रेल प्रोजेक्ट-एलआरपी में भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। 52 कर्मचारियों में से 2 ही पहुंचे। 50 कर्मचारी गैर हाजिर रहे।

इसी तरह यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम से 4 पुलपिट ऑपरेटर ही आए। 2 एनडीटी और 2 पुलपिट ऑपरेट मौजूद रहे। 18 लोगों की कुल संख्या है। ठेका पुलपिट ऑपरेटर को रात से ही रोक लिया गया है। फर्स्ट शिफ्ट में 4 लोग ही गए हैं।
मैकेनिकल में 4 में से 1 गए हैं। इलेक्ट्रिकल में से 3 में से 1 ही गए हैं। फर्नेस इलेक्ट्रिकल में 7.45 बजे तक कोई नहीं पहुंचा था।

अटेंडेंस करीब155 प्रतिशत बताई जा रही है। बीएसपी के दो शिफ्ट के कर्मचारियों को ड्यूटी पर रोका गया है। गेट के बाहर यूनियनें डटी हैं।

रेल मिल स्टैंड में जहां गाड़ियों की भरमार रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा। रेल मिल फिनिशिंग स्टैंड में गाड़ियां न होने से हड़ताल सफल मानी जा रही है।

वहीं, सीएचएम-4 में प्रथम पाली में कर्मचारी नहीं पहुंचे। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कन्वर्टर क्रेन ऑपरेशन भी थम गया है। गैस क्लिनिंग प्लांट-जीसीपी भी सन्नाटा है। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 और सिंटरिंग प्लांट-3 में कर्मचारी खुद से ड्यूटी नहीं आए। कर्मचारियों ने छुट्टी ले लिया है।