Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • हमेशा के लिए SAIL से अलग हो गए CMD अमरेंदु प्रकाश, आखिरी संबोधन में डायरेक्टर को बोले-‘झूठा’, लाल टाई का खुला राज, अब नए सफर पर…
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हमेशा के लिए SAIL से अलग हो गए CMD अमरेंदु प्रकाश, आखिरी संबोधन में डायरेक्टर को बोले-‘झूठा’, लाल टाई का खुला राज, अब नए सफर पर…

Azmat ali 01/04/2026 1 minute read
SAIL CMD Amarendu Prakash Tenure Ends Where he will Start the New Shift is a Mystery

सीएमडी अमरेंदु प्रकाश बहुत ही इमोशनल हो गए। कहा&मेरा रोल अमृत को एक घड़े में संभालकर रखना था, कार्मिक अमृत हैं।

  • ऑफिस छोड़ने से पहले शाम को करीब 14 मिनट तक सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑनलाइन संबोधित किया।

अज़मत अली, भिलाई। सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का युग स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में खत्म हो गया। 1 अप्रैल को सेवा का आखिरी दिन था। लाल टाई पहनकर ऑफिस पहुंचे और कामकाज को अंजाम दिया। लाल टाई के बारे में कहा-जब भी मैं लाल टाई पहनता हूं, इसका मतलब है कि आज मैं बहुत खुश हूं।

बता दें कि अमरेंदु प्रकाश ने इस्तीफा दिया है। 3 माह का नोटिस पीरियड पूरा करने के बाद सेल से अलग हो गए हैं। नए सीएमडी के रूप में डायरेक्टर फाइनेंस डॉ. एके पंडा का चयन हुआ है। फिलहाल, कार्यवाहक सीएमडी की जिम्मेदारी डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह संभालेंगे।

अमरेंदु प्रकाश ने ऑफिस छोड़ने से पहले शाम को करीब 14 मिनट तक सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑनलाइन संबोधित किया। कहा-मैं अब जा रहा हूं…जहां भी रहूंगा, सेल परिवार हमेशा मेरे दिल में रहेगा। बोकारो स्टील प्लांट से शुरू होने वाली अपनी जर्नी को याद किया। वहां के एक कर्मचारी की बात साझा करते हुए कहा-स्टील इंडस्ट्री में कभी शिफ्ट खत्म नहीं होती। नाइट शिफ्ट के बाद अगले दिन फिर कार्मिक कार्यस्थल पर मुस्तैद नजर आते हैं। यह ऐसा परिवार है, जहां सब मिलकर रहते हैं।

जिम्मेदारी है कि ड्रीम को पूरा करें

अमरेंदु प्रकाश ने ड्रीम अचीव करने पर भी खुलकर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा- कॉरपोरेट ऑफिस में बैठने वालों को अपने कर्मचारियों और मातहतों के ड्रीम को भी ध्यान में रखना पड़ता है। हमारी जिम्मेदारी है कि ड्रीम को पूरा करें।

बिना मतलब का मुझे क्रेडिट दे रहे

अमरेंदु प्रकाश ने सेल के पांचों डायरेक्टर का जिक्र किया। सबको ‘झूठा’ बताया। यह सुनकर सभी लोग आवाक रह गए। अगले ही शब्द में स्पष्ट किया कि सभी डायरेक्टर बहुत ही अच्छे कम्युनिकेटर हैं। उन्होंने हमेशा सेल परिवार को ऊपर रखकर अपने और अपने परिवार के बारे में सोचा। सारे डायरेक्टर ‘झूठ’ बोलते हैं-जो कुछ मेरे (अमरेंदु प्रकाश) बारे में कहा, बिना मतलब का मुझे क्रेडिट दे रहे हैं। सारा काम सभी डायरेक्टर ने मिलकर किया और श्रेय मुझे दे रहे हैं।

लीजिए, सबसे पहले मैं ही चला गया…

माहौल को हल्का करते हुए अमरेंदु प्रकाश ने कहा-सारे डायरेक्टर मुझसे कहते रहते थे कि आपसे पहले हम लोग रिटायर हो जाएंगे। आपका रिटायरमेंट 2030 में है, जबकि हम लोग 2029 तक रिटायर हो जाएंगे। देखिए, सबको मैंने सरप्राइज दे दिया, पहले मैं ही चला गया।

सभी डायरेक्टर ने अमरेंदु प्रकाश से कहा- सर, जहां भी रहेंगे, देश को तरक्की पर ले जाएंगे। यह सुनते ही सीएमडी बहुत ही इमोशनल हो गए थे। कहा-मेरा रोल अमृत को एक घड़े में संभालकर रखना था, कार्मिक अमृत हैं। सेल के लिए संभालकर रखा…।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: रुआबांधा सेक्टर में लाइसेंस पर आवास, सांसद विजय बघेल-विधायक देवेंद्र यादव को BSP का फैसला पसंद नहीं, आंदोलन रहेगा जारी
Next: Bhilai Steel Plant: प्रोपेन गैस की कमी, डिसॉल्व्ड एसीटिलीन गैस का सफल ट्रायल, अब स्लैब कटिंग इसी से

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.