Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: पेड़ काटे बगैर पानी के लो प्रेशर से निजात, पीएचई की वाहवाही
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: पेड़ काटे बगैर पानी के लो प्रेशर से निजात, पीएचई की वाहवाही

Azmat ali 01/04/2026
Bhilai Township Relief from Low Water Pressure Without Cutting Trees, PHE Gets Praise

Bhilai Township: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग की नगरवासियों से अपील पीने के पाइपलाइन के ऊपर कोई बड़ा पेड़ पौधा न लगाएं।

  • पाइपलाइन के ऊपर एक बड़े पेड़ के आ जाने की वजह से मरम्मत कार्य में बहुत परेशानी हो रही थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में पानी समस्या समाधान के लिए बड़ा काम किया गया है। कार्मिकों को लो प्रेशर से निजात दी गई है। फॉरेस्ट एवेन्यू पर स्थित सेक्टर 4 बाघेला पेट्रोल पंप के पीछे बीएसएफ हॉस्टल के कैंपस के अंदर पीने के पाइपलाइन से पानी का कुछ दिनों से बहुत रिसाव हो रहा था। जिससे आसपास के इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो रहा था।

उक्त स्थान पर पाइपलाइन के ऊपर एक बड़े पेड़ के आ जाने की वजह से मरम्मत कार्य में बहुत परेशानी हो रही थी। इस हेतु एक विशेष कार्य योजना बनाकर पानी के पाइपलाइन को ही पेड़ के बाजू से डायवर्ट कर दिया गया। इसके लिए विशेष प्रकार का लगभग 15 मीटर का बैंड पाइप तैयार किया गया। पुराने पाइपलाइन के दोनों सिरों को काटकर नए बैंड पाइप को दोनों सिरों में जोड़कर पानी के रिसाव को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

इस प्रकार पानी का रिसाव भी बंद हो गया तथा एक बड़े पेड़ को हटाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी। इस कार्य को पूरा करने में बीएसपी नगर सेवा विभाग की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वर्कशॉप टीम से नितिन कश्यप,चमरू ,पुरुषोत्तम,शिव देवांगन तथा सेक्टर 4 मेंटेनेंस इकाई से अमित सोनी, दिलेश, रोहित ,विकास ,सुरेश आदि कार्मिकों का प्रमुख योगदान रहा।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग इस प्रकार पानी के पाइपलाइन के उपर पेड़ आ जाने की समस्या वाले कई स्थानों पर पाइप लाइन को डायवर्ट कर पेड़ों को संरक्षित करने का प्रयास लगातार कर रहा है। साथ ही साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अनुभाग नगरवासियों से अपील भी करता है कि पीने के पाइपलाइन के ऊपर कोई बड़ा पेड़ पौधा न लगाएं तथा न ही कोई भी निर्माण कार्य करें, जिससे टाउनशिप के रहवासियों को जलापूर्ति में कोई परेशानी का सामना करना पड़े।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएमएस 3 में इन-हाउस नवाचार: आरएच COG कन्वर्जन और लैडल बेली स्टैंड पर अच्छी खबर
Next: Bhilai Steel Plant: रुआबांधा सेक्टर में लाइसेंस पर आवास, सांसद विजय बघेल-विधायक देवेंद्र यादव को BSP का फैसला पसंद नहीं, आंदोलन रहेगा जारी

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.