Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant और IIM Rourkela Chapter के 100 एक्सपर्ट ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने किया Technical Talks
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant और IIM Rourkela Chapter के 100 एक्सपर्ट ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने किया Technical Talks

23/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
100-experts-from-SAIL-Rourkela-Steel-Plant-and-IIM-Rourkela-Chapter-promote-the-industry-Technical-Talks
  • विचार विमर्श सत्र हुआ, जहां तकनीकी-आर्थिक मापदंडों में सुधार के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय धातु संस्थान राउरकेला शाखा द्वारा अनुसंधान और नियंत्रण प्रयोगशाला में एक तकनीकी वार्ता का आयोजन किया गया था। कार्यपालक निदेशक (संकार्य) और अध्यक्ष आईआईएम, राउरकेला शाखा एसआर सूर्यवंशी बतौर मुख्य अतिथि बैठक की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में आरएसपी और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए एसआर सूर्यवंशी ने इस्पात निर्माण में लगे इंजीनियरों और तकनीशियनों के लिए इस तरह की वार्ता आयोजित करने के लिए आईआईएम, राउरकेला शाखा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह की बातचीत से वृहद और सूक्ष्म परिप्रेक्ष्य में बेहतर अवलोकन प्राप्त करने में मदद मिलेगी जिससे संयंत्र के समग्र प्रदर्शन में वृद्धि होगी। इस अवसर पर न्यू लाइफ के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

उप प्रबंधक (आरसीएल, आरएसपी) बाटा कृष्ण गिरी, द्वारा “स्टील मानकों की समझ और (आरएसपी में उत्पादित) स्टील के विभिन्न ग्रेड के नामकरण-उनके गुणों, परीक्षण और अनुप्रयोगों की समझ” पर प्रस्तुतियां दी गईं। मेसर्स वेओलिया के क्षेत्रीय सेल्स एवं ऑपरेशंस (पूर्व) सुदीप मैती ने ‘जल उपचार’ में कार्बन डाईओक्साईड इंजेक्शन द्वारा स्टील मेल्टिंग शॉप्स में पानी की गुणवत्ता और स्क्रबर प्रबंधन में सुधार’ की विधि के बारे में बताया।

टाटा स्टील के पूर्व वरिष्ठ टेक्नोलॉजिस्ट और मेटलर्जिस्ट अभिक राय चौधरी द्वारा लिया गया तीसरा सत्र ब्लास्ट फर्नेस प्रोसेस मॉडल जैसे सिलिकॉन प्रेडिक्शन और डिजिटलाइजेशन आदि पर आधारित था।

इसके बाद विचार विमर्श सत्र हुआ, जहां तकनीकी-आर्थिक मापदंडों में सुधार के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (गुणवत्ता) और मानद सचिव (आईआईएम, राउरकेला शाखा) असित चंद्र सरकार ने सभा का स्वागत किया। महाप्रबंधक (आरसीएल) आशीष रंजन ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि महाप्रबंधक (कोक ओवन) बिस्वजीत मिश्रा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP को-ऑपरेटिव सोसाइटी सेक्टर-4 से हो गई इनकी विदाई, जानिए नाम
Next: दुख-दर्द सुनते-सुनते हुई रात, विधायक देवेंद्र को बस्ती में जनता ने चखाया रोटी-चौलाई भाजी का स्वाद

Related Stories

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.