Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राजहरा माइंस में Strike 2025 सफल, भिलाई स्टील प्लांट में बारिश ने फेरा पानी, भींगते हुए कर्मचारी पहुंचे ड्यूटी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राजहरा माइंस में Strike 2025 सफल, भिलाई स्टील प्लांट में बारिश ने फेरा पानी, भींगते हुए कर्मचारी पहुंचे ड्यूटी

Azmat ali 09/07/2025 (Last updated: 09/07/2025) 1 minute read
Strike 2025 successful in Rajhara Mines failed in Bhilai Steel Plant employees attended duty in first shift

चौबीस घंटे प्रोडक्शन वाले भिलाई स्टील प्लांट में हड़ताल का प्रथम पाली में कोई असर नहीं पड़ा है। प्रथम पाली में हड़ताल विफल।

बोरिया गेट और मुर्गा चौक पर पुलिस कर्मी भोर से ही खड़े हैं। टेंट में बारिश से बचाव करते नजर आए।

अज़मत अली, भिलाई। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर आज हड़ताल है। मिला-जुला असर दिखना शुरू हो गया है। फिलहाल, बारिश ने हड़ताल के शुरुआती चरण पर पानी फेर दिया है। चौबीस घंटे प्रोडक्शन वाले भिलाई स्टील प्लांट में हड़ताल का प्रथम पाली में कोई असर नहीं पड़ा है। जबकि, बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में हड़ताल 100 प्रतिशत बताई जा रही है।

राजहरा में 100 प्रतिशत हड़ताल होने का दावा दल्ली राजहरा के श्रमिक नेताओं ने सूचनाजी.कॉम से किया है। बुधवार भोर से ही राजहरा गेट पर इंटक, सीटू, एटक, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पदाधिकारी डटे हैं। वहीं, बीएमएस ने बाहर से समर्थन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

केंद्रीय नेतृत्व ने हड़ताल का समर्थन नहीं किया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर माहौल को देखते हुए बीएमएस नेताओं ने हड़ताल का नोटिस तो नहीं दिया, लेकिन बाहर से समर्थन किया है। राजहरा ग्रुप ऑफ माइंस से हर दिन करीब 7-8 रैक आयरन ओर भिलाई स्टील प्लांट आता है।

इधर, भिलाई स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियनें एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोइमू, स्टील वर्कर्स यूनियन, इंटक ने 9 जुलाई 2025 को हड़ताल पर रहने का नोटिस दिया है। बारिश की वजह से कोई भी पदाधिकारी फर्स्ट शिफ्ट ड्यूटी जाने वालों को रोकने के लिए नजर नहीं आया। बोरिया गेट और मुर्गा चौक पर पुलिस कर्मी भोर से ही खड़े हैं। टेंट में बारिश से बचाव में नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर

समय से पहले ड्यूटी पहुंचे कर्मचारी-अधिकारी

प्रबंधन की रणनीति पर अमल करते हुए कर्मचारी और अधिकारी भोर में 5 बजे से ही ड्यूटी पहुंचना शुरू हो गए थे। मेन गेट और बोरिया गेट से अंदर जाने वालों की लंबी लाइन लगी रही।

गाड़ियों की कतार दिखी। वहीं, प्रबंधन ने दावा किया कि बीएसपी में फर्स्ट शिफ्ट में अटेंडेंस पूरी रही। कहीं से भी मैनपॉवर शार्ट होने की खबर नहीं है। कार्मिक अपना-अपना मोर्चा संभाल चुके हैं। उत्पादन प्रक्रिया फिलहाल बहाल है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

बीएसपी के इस गेट पर कोई तैयारी भी नहीं

वैसे, यूनियनों ने सुबह 8 बजे से मेन गेट और बोरिया गेट पर ही विरोध स्वरूप प्रदर्शन की तैयारी की है। 9 बजे के बाद बोरिया गेट छोड़कर सभी लोग मेन गेट पर चले जाएंगे। दोपहर को फिर वापस बोरिया गेट पर आएंगे। खुर्सीपार गेट, मरोदा गेट, जोरातराई गेट पर किसी तरह के विरोध-प्रदर्शन की कोई तैयारी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल पर बड़ी खबर: बीएसपी के सीसी टीवी कैमरे से लाइव फुटेज शुरू, पिछली बार रुका था प्रमोशन, अबकी बार ये होना तय
Next: सेल मेडिक्लेम पर ताज़ा खबर, भिलाई स्टील प्लांट का आदेश जारी, उठाइए ये लाभ

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.