Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे को काव्यांजलि, भिलाई स्टील प्लांट ने दी श्रद्धांजलि
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे को काव्यांजलि, भिलाई स्टील प्लांट ने दी श्रद्धांजलि

Azmat ali 08/07/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant pays tribute to poet Surendra Dubey

भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने कहा-काव्यांजलि कलाकारों व साहित्यकारों के प्रति सम्मान को प्रमाणित करता है।

  • डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने हँसाया भी और कई बार चिंतन-मनन करने पर मजबूर भी किया।
  • सामाजिक चेतना की दिशा में भी उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के राजभाषा विभाग द्वारा 08 जुलाई 2025 को मानव संसाधन विकास केन्द्र (Human Resource Development Centre) के मिनी असेंबली हॉल में छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे को कार्यक्रम ‘काव्यांजलि’ का आयोजन कर काव्यमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant)  के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

मुख्य अतिथि पवन कुमार ने कहा कि कवियों की वैचारिक क्षमता आम लोगों से कुछ अलग ही होती है। पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने अपने विशेष दृष्टिकोण से अपनी प्रत्येक प्रस्तुति में एक सृजनशील, विवेकवान सचेतक के रूप में उन्होंने समाज को जागृत रखने का सदैव प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Officers Association: साइकिल रैली में दिखी नारी शक्ति की झलक

इसी बहाने हमें उन्होंने हँसाया भी और कई बार चिंतन-मनन करने पर मजबूर भी किया। सामाजिक चेतना की दिशा में भी उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
कलाकार अपनी कृतियों के रूप में सदैव जीवित रहते हैं, कला बिरादरी के बीच और अपने प्रशंसकों के हृदय में हमेशा-हमेशा के लिए अमर होते हैं। आज पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे भौतिक रूप में हमारे बीच भले ही नहीं हैं किंतु उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारे साथ रहेंगी और अपनी रचनाओं के माध्यम से वे सदैव ही हमारे बीच रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

साहित्य के क्षेत्र में डॉ. सुरेन्द्र दुबे का योगदान सदैव ही अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सहज एवं सरल छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी भाषा में साहित्य सृजन कर हिंदी के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी काव्य को भी अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाया। उन्होंने आजीवन साहित्य साधना की, कला एवं साहित्य बिरादरी उनके योगदान को कभी भी भुला नहीं सकती।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत छूट

कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी ने कहा कि पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सदैव ही आम जन के हृदय को छुआ। उनकी भाषा एवं शैली हमेशा ही ज़मीन से जुड़ी होती थी, सामाजिक विसंगतियों एवं व्यवस्था पर उनकी पैनी निगाह रहती थी जिन पर केन्द्रित रचनाओं से वे श्रोताओं को प्रभावित कर जाते थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान

इस अवसर पर पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे के साथ कवि सम्मेलनों में मंच साझा कर चुके संयंत्रकर्मी कविगण श्री गजराज दास महंत, श्री किशोर कुमार तिवारी तथा श्री बलराम चन्द्राकर ने अपनी स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति दी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिला Best Employee of the Month Award

आमंत्रित कवियों ने आयोजन के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र का आभार व्यक्त किया व कहा कि, कार्यक्रम काव्यांजलि कलाकारों व साहित्यकारों के प्रति सम्मान को प्रमाणित करता है। इस आयोजन से भिलाई इस्पात संयंत्र की कला एवं साहित्य के प्रति संवेदनशीलता परिलक्षित होती है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक, विभिन्न विभागों के विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारीगण, महाप्रबंधकगण यू.एस. परगनिहा, संजय द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव, प्रशांत तिवारी, ज़ेवियर बेक, मुकुल सहारिया, उप महाप्रबंधक यशवंत साहू, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के सदस्य संस्थानों से संस्थान प्रमुखगण निशेष कश्यप, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर -1, निशांत कुमार, जिला प्रबंधक, बी.ई.एम.एल. तथा हिंदी अधिकारीगण एवं हिंदी प्रेमीजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो टाउनशिप में 10,000 सीलिंग फैन को BLDC फैन से बदलने की शुरुआत
Next: भिलाई विद्यालय में पौधारोपण के बाद बच्चों का शपथ ग्रहण

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.