Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट Modernization-Expansion Project के लिए 31,000 करोड़ और 42 महीना तय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट Modernization-Expansion Project के लिए 31,000 करोड़ और 42 महीना तय

Azmat ali 22/07/2026 1 minute read
31000 Crore and a 42 month Timeframe Fixed for the Bhilai Steel Plant Modernization and Expansion Project

सेल भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता को 6.8 एमटीपीए से बढ़ाकर 10.2 एमटीपीए करने के लिए लगभग ₹31,000 करोड़ की अनुमानित लागत।

  • आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति सेल की अपनी कैप्टिव खदानों और घरेलू तथा आयातित स्रोतों से की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना के लिए डेडलाइन तय कर दी गई है। लोकसभा में मध्य प्रदेश के सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने इस्पात मंत्री से बीएसपी के प्रोजेक्ट के बारे में सवाल दागे। सरकार की ओर से जवाब दिया गया। दो बातों पर पूरी तरह से फोकस नजर आया। एक प्रोजेक्ट पर 31,000 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी है। दूसरी बात इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 42 महीने की समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL चेयरमैन साहब…39 माह का बकाया एरियर दिलाइए, नई वेज और NJCS कमेटी करें गठित

सांसद गणेश सिंह के सवाल

‘सेल’ के भिलाई इस्पात संयंत्र को 6.8 एमटीपीए से 10.2 एमटीपीए तक विस्तारित किए जाने का ब्यौरा क्या है और इसमें अनुमानित निवेश, कार्यान्वयन समय-सीमा और पूर्ण होने की अपेक्षित तिथि का ब्यौरा क्या है?

छत्तीसगढ़ में उक्त विस्तार परियोजना के परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कितना रोजगार सृजित होने की संभावना है?

क्या सरकार ने विस्तारित क्षमता के लिए कच्चे माल की उपलब्धता को सुदृढ़ करने हेतु कोई रणनीति तैयार की है और सतना-सिंगरौली कोयला क्षेत्र और अन्य घरेलू स्रोतों से आपूर्ति की योजना का ब्यौरा क्या है?

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant नेवई-मरौदा की जमीन रिसाली निगम को करेगा हैंडओवर, लोकसभा में सरकार का जवाब-MoU, दाखिल-खारिज फाइनल

इस्पात राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा का जवाब

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने भिलाई इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता को 6.8 एमटीपीए से बढ़ाकर 10.2 एमटीपीए करने के लिए लगभग ₹31,000 करोड़ की अनुमानित लागत पर सैद्धांतिक अनुमोदन किया है। इस परियोजना को पूरा करने की समय सीमा 42 महीने तय की गई है।

इस पररयोजना में निर्माण और प्रचालन चरणों के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन करने की क्षमता है। सभी आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति सेल की अपनी कैप्टिव खदानों और घरेलू तथा आयातित स्रोतों से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिले 124 नए अधिकारी, चयनित एमटीटी 5 अगस्त से भिलाई में करेंगे रिपोर्टिंग, BSP, RSP, DSP, ISP, BSL में होगी ज्वाइनिंग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL चेयरमैन साहब…39 माह का बकाया एरियर दिलाइए, नई वेज और NJCS कमेटी करें गठित
Next: Income Tax Return: कम टैक्स के चक्कर में अधूरी जानकारी के साथ न भरें ITR, वरना फंसना तय

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.