Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026 (Last updated: 01/10/2026) 1 minute read
Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees

Breaking News: सेल बोनस समझौते पर सभी यूनियन नेताओं ने साइन कर दिया है।  ट्रेनीज को 25 हजार 600 रुपए दिया जाएगा। 

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सेल कर्मचारियों का बोनस इस बार शांतिपूर्वक तय हो गया है। कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक बोनस मिलने जा रहा है। 32 हजार रुपए नियमित कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि आएगी। ट्रेनीज को 25 हजार 600 रुपए दिया जाएगा। इस राशि को तय करने के लिए दिल्ली में एनजेसीएस सदस्यों की सेल प्रबंधन के साथ बैठक हुई। तय समय से काफी देरी से बैठक शुरू हुई, लेकिन साढ़े 5 बजे तक बोनस पर समझौता भी हो गया। समझौते के पत्र पर सीटू को छोड़कर सभी एनजेसीएस सदस्यों ने साइन कर दिए हैं।

सीएमडी से बातचीत के बाद डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह ने मीटिंग में मौजूद एनजेसीएस सदस्यों को जानकारी दी कि 32 हजार से अधिक बोनस नहीं दे सकते हैं। प्रस्ताव को शुरुआत में मानने को कोई तैयार नहीं था। काफी गहमा-गहमी के बाद 32 हजार रुपए पर सभी यूनियन नेता तैयार हो गए। समझौते पर सभी यूनियन नेताओं ने साइन कर दिए।  ट्रेनीज को 25 हजार 600 रुपए दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

यूनियन नेताओं ने कहा था कि बोनस फॉर्मूला से ऊपर ही राशि कर्मचारियों को दी जाए। प्रबंधन ने यूनियन की मांग को खारिज कर दिया। काफी देर तक बातचीत के बाद डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह मीटिंग से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि सीएमडी से विचार-विमर्श करने गए थे। अन्य अधिकारी भी अलग से मीटिंग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

बता दें कि प्रबंधन ने बोनस फार्मूले के अनुसार ₹30109 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव रखा। इसको राउंड फिगर करते हुए ₹31200 देने का प्रस्ताव आया है। वहीं, ट्रेनीज को 24 हजार 960 रुपए देने का प्रस्ताव मीटिंग शुरू होते ही दिया था। मैनेजमेंट सेल प्रबंधन के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर वाणिज्य टीएन नटराजन, मुख्य महाप्रबंधक HR संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक एफ एंड ए पवन कुमार अग्रवाल, जीएम मलय आदि मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

बोनस मीटिंग में एनजेसीएस से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी, बोकारो से बीएन चौबे, BMS से श्रीनिवास राव, रंजय कुमार, सीटू दुर्गापुर स्टील प्लांट से ललित मोहन मिश्र, भिलाई स्टील प्लांट से डीवीएस रेड्डी, एचएमएस से संजय वढावकर, बोकारो से राजेंद्र सिंह, AITUC से विद्यासागर गिरी और बोकारो स्टील प्लांट से रामाश्रय प्रसाद उपस्थित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Related Stories

SAIL Bonus Meeting 2026 Live Management rejects demand for a 40,500 bonus Director Personnel is in discussions with CMD Dr Ashok Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting 2026 Live Management rejects demand for a 40,500 bonus Director Personnel is in discussions with CMD Dr Ashok Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.