अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली में भगदड़, 38 लोगों की मौत, बढ़ रही मृतकों की संख्या

38 People killed in Stampede at Actor Vijays Rally in Tamil Nadu

लगभग 10,000 लोगों की परमिशन दी गई थी, लेकिन रैली में लगभग 1,20,000 लोग आ गए।

सूचनाजी न्यूज, तमिलनाडु। तमिलनाडु में एक्टर और TVK पार्टी चीफ विजय की रैली में भगदड़ मच गई। दम घुटने से लोगों की मौत हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 60 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों की स्थिति ठीक नहीं है।

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली शनिवार को हो रही थी। रैली के दौरान ही एक बच्चीके गुम होने की खबर प्रसारित हो गई। इसी बीच भगदड़ गई। और देखते ही देखते चीख-पुकार से अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

अभिनेता से राजनेता बने विजय को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई, जिसमें भगदड़ मच गई है और करीब 38 लोगों की मौत हो गई। TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से वह अपना भाषण बीच में छोड़कर रैली से निकल गए।

थलापति विजय की पार्टी TVK की रैली हादसे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। रात में ही वह घटनास्थल और अस्पताल पहुंचने वाले हैं। घटना पर गहरी संवेदना जताई और तत्काल राहत-बचाव कार्य का आदेश दिया है।

राजनीति या स्टारडम के चक्कर में आम जनता की जान बार-बार दांव पर लग रही है। सवाल ये है कि जिम्मेदारी ये नेता लेंगे? शुरुआती जानकारी के अनुसार रैली में लिए लगभग 10,000 लोगों की परमिशन दी गई थी, लेकिन रैली में लगभग 1,20,000 लोग आ गए।