Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: प्रोपेन गैस की कमी, डिसॉल्व्ड एसीटिलीन गैस का सफल ट्रायल, अब स्लैब कटिंग इसी से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: प्रोपेन गैस की कमी, डिसॉल्व्ड एसीटिलीन गैस का सफल ट्रायल, अब स्लैब कटिंग इसी से

Azmat ali 01/04/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Shortage of Propane Gas Successful Trial of Dissolved Acetylene Gas Slab Cutting Now Done with this

SMS 2 ने वैकल्पिक ईंधन के लिए स्लैब कटिंग के लिए प्रोपेन के स्थान पर डिसॉल्व्ड एसीटिलीन (DA) गैस का सफल ट्रायल किया।

  • प्रोपेन की कमी के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 ने वैकल्पिक ईंधन रणनीति अपनाई
  • स्लैब कटिंग हेतु DA गैस का सफल ट्रायल एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक कदम के रूप में सामने आया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश में प्रोपेन गैस की उपलब्धता में आई कमी के मद्देनज़र भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप 2 (SMS 2) ने वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्लैब कटिंग के लिए प्रोपेन के स्थान पर डिसॉल्व्ड एसीटिलीन (DA) गैस का सफल ट्रायल किया।

यह पहल एसएमएस-2 द्वारा लागत नियंत्रण और संसाधनों के कुशल उपयोग की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। इससे पूर्व भी शॉप ने सबमर्ज्ड एंट्री नोज़ल (SEN) के प्री-हीटिंग में प्रोपेन के स्थान पर मिश्रित गैस का उपयोग शुरू कर अपनी निर्भरता कम की थी, जिससे प्रक्रिया की स्थिरता के साथ-साथ लागत प्रभावशीलता भी सुनिश्चित हुई।

इसी क्रम में स्लैब कटिंग हेतु DA गैस का सफल ट्रायल एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक कदम के रूप में सामने आया है, जिससे भविष्य में परिचालन निरंतरता बनाए रखते हुए संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में मार्ग प्रशस्त हुआ है।

यह पहल एस. के. घोषाल, सीजीएम (एसएमएस-2) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने टीम को विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित करते हुए बहु-विकल्पीय रणनीतियों प्लान A, प्लान B और प्लान C के निर्माण पर बल दिया। उनका मानना है कि सूक्ष्म स्तर की योजना (माइक्रो-प्लानिंग) ही किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से सफलतापूर्वक बाहर निकलने की कुंजी है।

इस कार्यान्वयन में सीसीएस मैकेनिकल एवं ऑपरेशन टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख योगदानकर्ताओं में एन. के. डेथे, जीएम आई/सी, सीसीएस (मैकेनिकल), सोवन मिश्रा, जीएम (मैकेनिकल), निकुंज सिंघल, जीएम (मैकेनिकल) तथा शांतनु देब सिकदार, जीएम आई/सी, सीसीएस (ऑपरेशन) शामिल रहे।

यह पहल न केवल प्रोपेन पर निर्भरता कम करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र की दक्षता, लचीलापन और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हमेशा के लिए SAIL से अलग हो गए CMD अमरेंदु प्रकाश, आखिरी संबोधन में डायरेक्टर को बोले-‘झूठा’, लाल टाई का खुला राज, अब नए सफर पर…
Next: चार लेबर कोड के खिलाफ बीएसपी कर्मचारी उतरे सड़क पर, वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी, पेंशन ये कहा…

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.