Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चार लेबर कोड के खिलाफ बीएसपी कर्मचारी उतरे सड़क पर, वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी, पेंशन ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

चार लेबर कोड के खिलाफ बीएसपी कर्मचारी उतरे सड़क पर, वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी, पेंशन ये कहा…

Azmat ali 02/04/2026 1 minute read
BSP Employees Protest against Four Labor Codes Labor Leaders say this on Bonus Gratuity, Pension

संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा चारों लेबर कोड बिल लागू किए जाने के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए सेल परिवार चौक पर प्रदर्शन किया।

  • सभा में कहा गया कि मोदी सरकार, अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा हमले को रोक लगाने अपील करे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल 2026 से चार लेबर कोड लागू करने का ऐलान किया है, जिसका संयुक्त यूनियन ने विरोध किया है। इसी तारतम्य में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर संयुक्त श्रम संगठन भिलाई इंटक, सीटू, एटक, एच एम एस, ऐक्टू, लोइमू द्वारा एक अप्रैल को चार लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और काला दिवस मनाया गया। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर, दुर्ग के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रेड यूनियन लगातार इन श्रम विरोधी समर्थक श्रम संहिताओं का विरोध करती रही है। यह श्रम संहिताएं देश के श्रमिकों-जो संपत्ति के वास्तविक सृजन करता है। इसको फिर से ब्रिटिश औपनिवेशिक काल जैसी शोषणकारी परिस्थितियों में धकलेने का प्रयास है।

श्रमिक वर्ग ने औपनिवेशक काल मे अत्यधिक शोषण के खिलाफ और स्वतंत्र भारत में भी 8 घंटे के कार्य दिवस,कार्य स्थल पर सुरक्षा,यूनियन बनाने और संगठित होने के अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी,आंदोलन करने और हड़ताल के अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने सम्मानजनक वेतन,सामाजिक सुरक्षा,ठेका श्रमिकों के नियमित कारण,स्थाई कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त करने,समान काम के लिए समान वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी और पेंशन के अधिकार के लिए भी लड़ाई लड़ी है।

केंद्र सरकार इन श्रम संहिताओं के माध्यम से इन उपलब्धियां को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।इन संहिताओं में ऐसे कठोर व दमनकारी प्रावधान है जिससे यूनियन बनाना कठिन, पंजीकरण मुश्किल और निरस्तीकरण आसान हो जाएगा।

नियुक्ताओं के उल्लंघन को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जा रहा है जबकि ट्रेड यूनियन गतिविधियों को दंडनीय बनाया जा रहा है। कार्य समय की सीमा को खुला छोड़ दिया गया है जिससे मनमाने ढंग से बढ़ाया जा सके. हड़ताल का अधिकार लगभग समाप्त कर दिया गया है।

यह संहिताएं संगठित क्षेत्र को असंगठित बनाने और असंगठित श्रमिकों को अधिकारों से वंचित करने की दिशा में है। इनमें कई प्रावधान भारतीय संविधान की भावना अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों और मानवाधिकारों के विरुद्ध है। सभा में कहा गया कि मोदी सरकार अमेरिका, इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा हमले को रोक लगाने अपील करे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: प्रोपेन गैस की कमी, डिसॉल्व्ड एसीटिलीन गैस का सफल ट्रायल, अब स्लैब कटिंग इसी से
Next: एनएमडीसी ने अब तक सर्वाधिक 53 एमटी प्रोडक्शन के साथ रचा इतिहास, पूर्व कार्मिकों ने दी बधाई

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.