Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट से अगस्त और सितंबर में रिटायर हो रहे 61 कर्मचारी-अधिकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अगस्त और सितंबर में रिटायर हो रहे 61 कर्मचारी-अधिकारी

Azmat ali 12/08/2026 1 minute read
61 Employees and Officers Retiring from Bokaro Steel Plant in August and September

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और अंतिम निपटारा (Final Settlement) से जुड़ी आवश्यक कागजी प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई

  • सेल बीएसएल में “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग स्थित मुख्य प्रेक्षागृह में अगस्त एवं सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के लिए ‘एक नए सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अगस्त माह में सेवानिवृत्त हो रहे 25 तथा सितंबर माह में सेवानिवृत्त हो रहे 36 कर्मियों सहित कुल 61 कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन्हें सेवा-निवृत्ति के उपरांत स्वास्थ्य, वित्तीय नियोजन तथा अंतिम निपटारा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस पहल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ वक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को उपयोगी परामर्श दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएं) के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने इस विशेष कार्यक्रम की उपयोगिता एवं विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी व मार्गदर्शन सत्रों के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग के उप चिकित्सा अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए. इसके पश्चात नगर-सेवा विभाग के सहायक प्रबंधक ने नगर-सेवा व आवास संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की, जबकि वित्त एवं लेखा विभाग के प्रबंधक ने सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले विभिन्न फंड्स व वित्तीय लाभों से अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Stockyard Bhilai के ठेका श्रमिकों का जुलाई से AWA का पैसा बंद, मजदूरों को लेकर पहुंचा इंटक

वित्तीय जागरूकता एवं निवेश के विकल्पों पर प्रकाश डालते हुए बैंक ऑफ इंडिया (सेक्टर-4 शाखा) के प्रतिनिधि ने वरिष्ठ नागरिकों हेतु उपलब्ध योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। आदित्य बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की शाखा प्रबंधक प्रभारी द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से निकासी की प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर

वहीं मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने अंतिम निपटारा (Final Settlement) से जुड़ी आवश्यक कागजी औपचारिकताओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समारोह का समापन प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट को 17, BSP को 12, ISP को 11, RSP को 4 अफसर मिले, बाकी जा रहे यहां

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने समर्पित कर्मियों के सुदीर्घ योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा उनके भावी जीवन को सुखद, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. सेवानिवृत्ति से पूर्व स्वास्थ्य, वित्तीय सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर दिया गया यह मार्गदर्शन कर्मचारियों को जीवन के इस नए अध्याय में आत्मविश्वास और स्वावलंबन के साथ प्रवेश करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL से जुड़े 62 नए अधिकारी, CMD बोले-अच्छे दिन आ रहे; डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र-अपना स्टाइल मेंटेन रखें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Stockyard Bhilai के ठेका श्रमिकों का जुलाई से AWA का पैसा बंद, मजदूरों को लेकर पहुंचा इंटक
Next: उद्योगपति-समाजसेवी संजय मिश्रा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशन सलाहकार समिति के बने सदस्य

Related Stories

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
CGM Blast Furnace Manoj Kumar Assigned Responsibility for CGM Iron CGM Mechanical Transferred (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM ब्लास्ट फर्नेस मनोज कुमार का बढ़ा कद, सीजीएम मैकेनिकल का ट्रांसफर, पढ़ें कौन-किसे करेगा रिपोर्ट

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.