Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 80th IISCO Challenge Trophy 2022-23: खराब मौसम ने बनाया जमशेदपुर टाटा फुटबॉल अकादमी और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब को संयुक्त विजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

80th IISCO Challenge Trophy 2022-23: खराब मौसम ने बनाया जमशेदपुर टाटा फुटबॉल अकादमी और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब को संयुक्त विजेता

19/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
80th-IISCO-Challenge-Trophy-2022-23
  • इस्को बर्नपुर व दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त विजेता टीम टाटा फुटबॉल अकादमी एवं बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। 80वीं इस्को चैलेंज ट्रॉफी 2022-23 का फाइनल मैच बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के संयोजन में बर्नपुर स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में जमशेदपुर टाटा फुटबॉल अकादमी और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें:    Midtown Club Election 2023: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारी चुनेंगे नई कमेटी, ट्रेड यूनियन और पार्टी पालिटिक्स का तड़का

फाइनल मैच में निर्धारित समय के पहले हाफ में किसी भी टीम द्वारा कोई गोल नहीं किया गया। लेकिन खराब मौसम और भारी बारिश के कारण मैच दूसरे हाफ में शुरू नहीं हो सका। इसलिए मैच अधिकारियों, टूर्नामेंट तकनीकी समिति के सदस्यों ने मैदान का निरीक्षण किया और दोनों टीमों के अधिकारियों से चर्चा की और दोनों टीमों को “80वीं इस्को चैलेंज ट्रॉफी 2022-23” का संयुक्त विजेता घोषित किया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant: मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, कहा-अधिकारियों के घमंड से नहीं मिल रहा न्याय

पुरस्कार वितरण समारोह में टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बर्नपुर एवं दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त विजेता टीम टाटा फुटबॉल अकादमी एवं बर्नपुर यूनाइटेड क्लब की खिलाड़ियों को पारंपरिक ‘इस्को चैलेंज ट्रॉफी’ और क्लब की ओर से पच्चीस हजार नकद प्रदान किया गया। साथ ही क्लब की ओर से दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी सदस्य और टूर्नामेंट के अधिकारियों को मेमेंटो उपहार दिया गया।

क्लब के फुटबॉल सचिव सुब्रत पाल ने बताया कि टूर्नामेंट 11-03-2023 से शुरू हुई। इस टूर्नामेंट में कुल 8 फुटबॉल टीमें हिस्सा लिए है। पूर्व में अविभाजित बर्दवान जिले के इस पारंपरिक टूर्नामेंट में बंगाल और पड़ोसी राज्यों की विभिन्न स्थापित फुटबॉल टीमों ने भाग लिया है। इस वर्ष 80वें संस्करण में, टूर्नामेंट में कुल 8 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया है।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 Exam: 14% कर्मचारियों ने सेल में अधिकारी बनने का ठुकराया ऑफर

टाटा फुटबॉल अकादमी (जमशेदपुर), सदार्न समिति एफसी (कोलकाता), दःपूः रेलवे (कोलकाता), कलकत्ता पुलिस क्लब (कोलकाता), पांडुआ फुटबॉल अकादमी (हुगली), एफसी. धनबाद, सेल-इस्को स्टील प्लांट (बर्नपुर) और बर्नपुर यूनाइटेड क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया।

टाटा फुटबॉल अकादमी ने कल दूसरे सेमीफाइनल में बार्नपुर के सेल-इस्को स्टील प्लांट (सेल फुटबॉल अकादमी) को 2-0 से हराया। इससे पहले, प्रथम सेमीफाइनल में बर्नपुर यूनाइटेड क्लब ने कलकत्ता पुलिस क्लब को 2-1 गोल से हराकर फाइनल में पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें:   मिराज सिनेमा, चोपड़ा पंप सील होते ही लीज नवीनीकरण पर व्यापारी आए सामने, कहा-BSP नहीं, मानेंगे कलेक्टर का फैसला

उद्घाटन समारोह में इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) और टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष शिवाशीष बसु, इस्को इस्पात सयंत्र कार्यकारी निदेशक (एमएम) राजीव कुमार, इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (पीएंडए) पवन कुमार, इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) सुरजीत मिश्रा, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (एफ एंड ए) राज कुमार सिन्हा और बर्नपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (कार्यकारी) डॉ. सुशांत सिंह और इस्को कि पांच श्रमिक यूनियन के अधिकारियों, आसनसोल नगर निगम के बोरो अध्यक्ष शिवानंद बाउरी और इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और रेफरी से मुलाकात की और बधाई दी। उन सभी ने वर्षों से इस पारंपरिक टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बर्नपुर यूनाइटेड क्लब के अधिकारियों की प्रशंसा की और सराहना की। आज के फाइनल मैच की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।

इस्को इस्पात सयंत्र के कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (स्टील) और क्लब सलाहकार बोर्ड के सदस्य के. रामा कृष्ण, मुख्य महाप्रबंधक (पी एंड ए) और क्लब सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुष्मिता रॉय, मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर) और क्लब सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनूप कुमार घोष, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विनीत रावल और अन्य गणमान्य व्यक्तिगण इस टूर्नामेंट उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, कहा-अधिकारियों के घमंड से नहीं मिल रहा न्याय
Next: छत्तीसगढ़ कूर्मि समाज के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने जारी की प्रांतीय कार्यसमिति की सूची, पढ़ें सैकड़ों पदाधिकारियों के नाम

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.