Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP SC/ST Employees Association कार्यालय पर कब्जे का आरोप, पुलिस और सीएम तक पहुंचा मामला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP SC/ST Employees Association कार्यालय पर कब्जे का आरोप, पुलिस और सीएम तक पहुंचा मामला

09/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Allegation-of-occupation-of-BSP-SC-ST-Employees-Association-office-matter-reached-police-and-CM-3
  • सेल एससी-एसटी फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके पर गंभीर आरोप। कोतवाली में लिखित शिकायत। इनका पक्ष भी आया सामने।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (BSP SC/ST Employees Association) में नया बवाल शुरू हो गया है। दो गुट में ऐसा घमासान मचा है कि मामला पुलिस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच चुका है। भिलाई (Bhilai) स्थित एसोसिएशन कार्यालय (Association Office) पर कब्जा करने और ताला लगाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह आरोप कोमल गुट एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद और महासचिव विजय कुमार ने सेल एससी-एसटी फेडरेशन (SAIL SC-ST Federation) के चेयरमैन सुनील कुमार रामटेके पर लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election Result: राजहरा से नितेश व अमित, नंदिनी से ओमेन टेटे, कोटेश्वर माइंस से आनंद मुकुल बने ZR

अध्यक्ष और महासचिव ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 अगस्त को झंडारोहण (Flag Hoisting) के पश्चात उसी दिन सुनील रामटेके (Suneel Ramteke) द्वारा कुछ बाहरी लोगों को लेकर बाबा साहेब आम्बेडकर प्रेरणा स्थल का मुख्य द्वार सहित सभी दरवाजे का ताला तोड़कर भवन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया गयाl जिसकी सूचना उसी दिन 15 अगस्त शाम को लिखित रूप से थाना प्रभारी कोतवाली सेक्ट-6 को दे दी गईl

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में पानी को लेकर सियासी घमासान, विधायक-मेयर ने सांसद को बताया ठग, बीएसपी पर साधा निशाना

16 अगस्त को इसकी सूचना एसडीएम दुर्ग को भी लिखित रूप में दी गई। कार्यवाही की मांग की गईl परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैl
कोई कार्यवाही ना होते देख एसोसिएशन ने एक पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। साथ ही उसकी कॉपी  आयुक्त दुर्ग संभाग, कलेक्टर दुर्ग, डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात सयंत्र (Bhilai Steel Plant) को दिया हैl कोमल प्रसाद का कहना है कि कब्जेधारियों पर कार्यवाही करने व भवन को मुक्त करा कर एसोसिएशन को सौंपने की मांग की है,क्योंकि कब्जेधारी सेवानिवृत हो चुके हैं और भवन व एसोसिएशन पर अवैध कब्ज़ा करने के उद्देश्य से एक अन्य एसोसिएशन बना कर लोगों को गुमराह कर रहे हैंl भवन का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी सूचना भिलाई इस्पात सयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Management) को दी जा चुकी हैl

ये खबर भी पढ़ें : साफ पानी पिलाने का झांसा दे रहे विधायक, BSP के 336 करोड़ के प्रोजेक्ट को बता रहे अपना, पानी जाएगा प्लांट में, घरों में नहीं

इस मामले पर सुनील रामटेके (Suneel Ramteke) का पक्ष भी लिया गया। उनका कहना है कि उल्टे चोर कोतवाल को डांटे। आवंटन और एग्रीमेंट (Allocation and Agreement)  मेरे नाम से है। बीएसपी ने मुझे दिया है। कोई गलत काम कर रहा है तो उसे हटाने की जिम्मेदारी हमारी है। पुलिस से शिकायत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मवेशियों की टैगिंग शुरू, सड़क पर दिखे जानवर तो पशु पालक खाएंगे जेल की हवा

भवन के नाम से पैसा उगाही की शिकायत मेरे पास आई थी। शादी-ब्याह के लिए पैसा लेते रहे। अलग से खाता तक बनाया। कोमल प्रसाद (Komal Prasad) को निष्कासित किया गया है। प्रबंध कार्यकारिणी की साधारण सभा के निर्णय के आधार पर इनको निष्कासित किया गया है। कोतवाली में लिखित शिकायत की जा चुकी है। 15 अगस्त के पहले ही शिकायत है। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वह गलत बात कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai, विधायक, BSP और गंदे पानी पर क्या-क्या बोल गए प्रेम प्रकाश पांडेय, पढ़िए पूरी खबर
Next: SAIL BSL कोलियरी डिवीजन के तसरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पर बड़ी खबर, MOU साइन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.