Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai, विधायक, BSP और गंदे पानी पर क्या-क्या बोल गए प्रेम प्रकाश पांडेय, पढ़िए पूरी खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai, विधायक, BSP और गंदे पानी पर क्या-क्या बोल गए प्रेम प्रकाश पांडेय, पढ़िए पूरी खबर

09/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
What-Prem-Prakash-Pandey-said-on-Bhilai-MLA-BSP-and-water-read-full-news
  • पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा-पांच साल में भिलाई में अपनी सोच का कोई एक काम बतायें सीएम और विधायक।
  • पानी निकासी के नाम पर हर वर्ष अण्डरब्रिज में खर्च हो रहा 1 करोड़

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय (Prem Prakash Pandey) ने एक बार फिर विधायक और मेयर की बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि भिलाई विधायक पानी के नाम पर गंदी राजनीति कर रहे हैं। आज सेक्टर -4 में पानी टंकी गिर जाने के बाद पर वहां पर अपनी फोटो लगाकर अपने लोगों के यहां पानी पहुंचाकर विधायक श्रेय लेने का कार्य कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC NEWS: BSE, NSE और CSE पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बाद अब नगरनार स्टील प्लांट के प्रोडक्शन पर बड़ा अपडेट, शेयर धारक खुश

यदि सच में उन्हें इतनी ही लोगों की फिक्र थी तो जब सवा दौ सो किमी की दो-दो यात्राएं निकालीं तब क्या टंकी की जर्जर हालत (Dilapidated Condition) नहीं दिखी, तब इस पर कोई पहल करने का विचार नहीं आया। केवल मलबे के उपर खड़े फोटो खिंचाने और फिर दूसरों के काम का श्रेय लेना ही उनका एकमात्र कार्य है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election Result: राजहरा से नितेश व अमित, नंदिनी से ओमेन टेटे, कोटेश्वर माइंस से आनंद मुकुल बने ZR

टाउनशिप की पाइपलाइन बदलने से होगा स्थायी समाधान

प्रेम प्रकाश पाण्डेय (Prem Prakash Pandey) ने कहा कि विधायक श्रेय लेने में इतने माहिर हैं कि बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप में पानी पहुंचाने के लिए स्टैंडबाय के तौर पर जो वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है, उसका भी श्रेय स्वयं लेने में पीछे नहीं रहे।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में पानी को लेकर सियासी घमासान, विधायक-मेयर ने सांसद को बताया ठग, बीएसपी पर साधा निशाना

पहले विधायक बीएसपी (BSP) पर आरोप लगाते हैं फिर बीएसपी के कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करते हैं। इस परियोजना में राज्य शासन वर्किंग एजेंसी (Working Agency) है। विधायक अब इस 336 करोड़ की परियोजना का श्रेय लेकर कह रहे हैं कि लोगों को गंदा पानी अब नहीं पीना पड़ेगा जबकि पेयजल से वास्तव में इसका कोई लेना देना ही नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : साफ पानी पिलाने का झांसा दे रहे विधायक, BSP के 336 करोड़ के प्रोजेक्ट को बता रहे अपना, पानी जाएगा प्लांट में, घरों में नहीं

यह केवल स्टैंडबाय (Standby) के तौर पर की जा रही व्यवस्था है। जिसमें यदि तांदुला (Tandula Dam) या गंगरेल (Gangrel Dam) से पानी नहीं किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हो पाये तो शिवनाथ (Shivnath River) से इसकी आपूर्ति की जायेगी। विधायक जी को यदि सच में लोगों की इतनी फिक्र है तो पूरे टाउनशिप (township) में पाईपलाईन बदलने की जो शुरूआत की गई थी उसके लिए पहल करते, उसे आगे बढ़ाते। हमने 100 करोड़ रूपए की लागत से इसकी शुरूआत की थी, यही स्थायी समाधान था।

ये खबर भी पढ़ें : मवेशियों की टैगिंग शुरू, सड़क पर दिखे जानवर तो पशु पालक खाएंगे जेल की हवा

प्रेम प्रकाश पाण्डेय (Prem Prakash Pandey) ने कहा कि अब विधायक और महापौर सांसद के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। न तो स्वयं उन्होंने कभी टाउनशिप के लिए कोई खास पहल की और न कोई योजना बनाई। अब जब सांसद, मुख्यमंत्री के खिलाफ उनके विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं औऱ जब सांसद के आगे उनकी हार दिखाई पड़ रही है तो उनके विधायक और महापौर सांसद पर आरोप लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: नगर निगम के टैंकरों में पानी भरने से BSP फायर ब्रिगेड ने किया मना, अधिकारियों में विवाद, सेक्टर-4 के नागरिक तिलमिलाए

पाटन के लोग पहले उन्हें भूपेश बोलते थे आज पूरा प्रदेश ठगेश बोलता है। झूठ बोलना इनका स्वभाव ही है, पहले इन्होंने लीज एग्रीमेंट रजिस्ट्रेशन को मालिकाना हक बताकर झूठ कहा। फिर सीएसपीडीसीएल को बिजली व्यवस्था ट्रांसफर करने पर ही हाफ बिजली बिल योजना (half electricity bill scheme) का लाभ मिलने का झूठ कहा और चुनाव आता देख दो महीने के लिए वर्तमान व्यवस्था के साथ ही इसे लागू कर दिया। अब पानी के नाम पर झूठ कह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SC, ST कोचिंग: भिलाई अम्बेडकर भवन में कीजिए रेलवे, बैकिंग,व्यापम की फ्री कोचिंग

प्रबंधन से दो वक्त पानी और लोहे की टंकी बनाने पर हुई चर्चा

प्रेम प्रकाश पाण्डेय (Prem Prakash Pandey) ने बताया कि सेक्टर-4 में पानी टंकी गिरने के बाद वहां पर लोगों से जल्दी पानी मिल सके इस पर प्रबंधन से चर्चा हुई। सबसे पहले टाउनशिप (Township) की अन्य टंकियों की स्थिति परीक्षण करने तथा सीमेंट की जगह लोहे की टंकियां बनाने पर चर्चा की। इसमें कम समय लगेगा और समस्या का समाधान भी हो सकेगा। साथ ही दोनों समय पानी सप्लाई की जाये इस पर भी चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA Election Result: बाल-बाल जीते टाउनशिप से मिलिंद, कृष्णानंद राय 1 वोट से हारे

2 करोड़ के अण्डरब्रिज में 7 करोड़ खर्च फिर भी भर रहा पानी

प्रेम प्रकाश पाण्डेय (Prem Prakash Pandey) ने कहा कि विधायक झूठ बोलने में और हमारे कार्यों को स्वयं का बताने में एक्सपर्ट हैं। जो उनकी स्वयं की जिम्मेदारी के कार्य है उसमें वो फेल हैं। चंद्रा मौर्या अण्डरब्रिज (Underbridge) जिसका निर्माण 2 करोड़ रूपए से हुआ था, उस पर अब तक 7 करोड़ रूपए खर्च हो चुके लेकिन आज भी हल्की बारिश में वो जलमग्न हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: विधायक देवेंद्र यादव की पहल से अब टाउनशिप में नहीं आएगा गंदा पानी, 336 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन सोमवार को

स्वयं महापौर रहते हुए विधायक ने 2019 में वीडियो बनाकर कहा था अब पानी नहीं भरेगा। हर साल पानी निकालने के वहां लगभग 1 करोड़ रूपए खर्च हो रहा है। वहां डि वाटर हार्वेस्टिंग फेल (water harvesting failure) होने पर 24 घंटे पंप चलाकर व्यवस्था बनाने की बात कही लेकिन पानी पर भी भरा रहता है। इसमें बिजली का बिल अलग आ रहा है। आज ये हालत हो गई है शहर में थोड़ी बारिश होने से लोगों के दुकानों में पानी भर जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : घनी बस्ती से तत्काल मवेशी लेकर गोकुल नगर शिफ्ट हो जाएं खटाल संचालक, बिना टैगिंग वाले मवेशी मालिकों पर होगा एक्श

श्रेय लेने में एक्सपर्ट हैं सीएम और विधायक-पाण्डेय

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) और भिलाई विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि दोनो भिलाई में झूठ का बाजार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम और नेहरू नगर पार्क में लगे टेंट लगाकर बनाये गये तारामण्डल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। आखिर कब तक सीएम और विधायक मिलकर झूठ का बाजार चलायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में हादसा, कर्मचारी का हाथ झुलसा

भाजपा सरकार में किये गये कार्यों का उद्घाटन करके कब तक श्रेय लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री औऱ विधायक झूठ का बाजार चला रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में न विधायक के पास अपनी सोच से किया हुआ कार्य है बताने के लिए और न ही सीएम द्वारा अपनी किसी योजना से किया हुआ कोई कार्य है।

दोनों ही भाजपा सरकार के कार्यों का उद्घाटन करके श्रेय लूट रहे हैं। नेहरू नगर ओव्हरब्रिज, अण्डरब्रिज, सेक्टर -2 बास्केटबाल मैदान, सेक्टर-1 पार्क जो कि भाजपा सरकार में स्वीकृत हुए थे उनका लोकार्पण सीएम कर रहे हैं। यहां तक कि आईआईटी जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था वहां भी केवल अपना नाम चिपकाने के लिए मुख्यमंत्री शैक्षणिक कॉरिडोर का भूमिपूजन करने जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : रमन सिंह के क्षेत्र में भरोसे का सम्मेलन: मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम भूपेश बघेल ने 355 करोड़ की दी सौगात

दुर्ग विश्वविद्यालय (Durg University) जिसका भूमिपूजन हमने किया वहां से वह पत्थर हटाकर उसका भूमिपूजन कर रहे हैं। दुर्ग में इंग्लिश मीडियम कालेज (English Medium College) जो कि भाजपा शासन में पूरे प्रदेश में 5 माडल कालेज शुरू किये गये थे वो भी अपना बताकर श्रेय ले रहे हैं। बापूनगर तालाब, गौतम नगर पानीटंकी, श्रीराम चौक मैदान सभी को अपना बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि 2023: अयोध्या से पहले भिलाई के सेक्टर-7 में बन जाएगा राम मंदिर

श्रीराम चौक मैदान जो कि पहले अण्डा चौक के नाम से जाना जाता था वो भाजपा शासन में बना, स्वयं कांग्रेस के राहुल गांधी ने 2018 में वहां सभा की। 5 वर्षों में इन्होंने एक पानी टंकी तक नहीं बनाई, पानी के लिए जो भी टंकियां बनी, पाइपलाइन का कार्य हुआ वह भाजपा सरकार में हुआ।
सेक्टर-5 पार्क में भी इन्होंने भगत सिंह जी की प्रतिमा लगाई है बस जो कि पहले संजय नगर तालाब के लिए प्रस्तावित थी। आप लोगों ने पूरे शहर में केवल चाइना लाईट लगवाई है वो भी ठीक से नहीं जलती। श्री पाण्डेय ने कहा कि विधायक केवल झूठ कहते हैं औऱ हमारे कार्यों को अपना बताते हैं। आाज निगम की हालत ये हो गई है कि सेक्टर-5 और नेहरू नगर तालाब में इन्हें 10 रूपए प्रवेश शुल्क वसूलना पड़ना रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में पानी को लेकर सियासी घमासान, विधायक-मेयर ने सांसद को बताया ठग, बीएसपी पर साधा निशाना

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Election Result: राजहरा से नितेश व अमित, नंदिनी से ओमेन टेटे, कोटेश्वर माइंस से आनंद मुकुल बने ZR
Next: BSP SC/ST Employees Association कार्यालय पर कब्जे का आरोप, पुलिस और सीएम तक पहुंचा मामला

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.