Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95, पेंशन वृद्धि और गिरफ्तारी को लेकर EPFO कार्यालय पर हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

EPS 95, पेंशन वृद्धि और गिरफ्तारी को लेकर EPFO कार्यालय पर हंगामा

10/08/2023 1 minute read
Uproar-at-EPFO-__office-over-EPS-95-pension-hike-and-arrest-1
  • छत्तीसगढ़ ईपीएफओ रायपुर कार्यालय के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएस 95, न्यूनतम पेंशन आदि को लेकर दिल्ली में 4 अगस्त राष्ट्रीय संघर्ष समिति के शीर्ष पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। इससे आक्रोशित पेंशनर्स ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ ईपीएफओ रायपुर कार्यालय के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया।

ये खबर भी पढ़ें:  70 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, जीवन प्रमाणपत्र पर अपडेट

पुलिस के रवैए के विरोध में छत्तीसगढ़ में ईपीएफओ कार्यालय के समक्ष सैकड़ों ईपीएस-95 पेंशनर्स इकठ्ठे हुए और नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। मांग करते रहे कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP NEWS: फायर स्टेशन आफिसर को पाली, पर्यावरण, MRD, EMD के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने संबोधित किया। निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय में जाकर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में एलएम सिद्दीकी, वन विकास सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नारायण भावसार, एचएससीएल रिटायर्ड इम्प्लाइ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुरैशी, राजनांदगांव एनएसी के अध्यक्ष आरके वर्मा, एजाज़ुर रहमान, जीपी सिंह, पीआर वट्टी अध्यक्ष, कांकेर जिला डीएस कुशवाहा, एफसीआई रिटायर्ड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बचेली एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी साहू, सचिव आरएल साहू, किरंदुल एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव जफर अली, संगठन सचिव रमेश देशमुख, बीजे पटनायक, सुरिंदर कौर उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें:  तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में फिर बवाल, धमकी पर FIR लिखवाने थाने पहुंचे सुनील चौरसिया

एलएम सिद्दीकी ने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त से उच्च पेंशन के आवेदनों के संदर्भ में पूर्व मांग को पुनः दोहराया। उन्होंने कहा कि योग्य पात्रों से “अंतर की राशि” को सीधे जमा न करवा कर “ईपीएफओ द्वारा देय पेंशन एरियर्स” के साथ समायोजित करें। उन्होंने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के पत्र 10 जुलाई 2019 का हवाला दिया, जिसमें पेंशनर से जमा की जाने वाली राशि का हवाला देता हुए अन्य सम्पूर्ण विवरण दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें:  आदिवासी दिवस पर बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने फोड़ा बम

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त से बैठक के पश्चात दूसरा ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया। इस ज्ञापन में भी न्यूनतम पेंशन में वृद्धि के अतिरिक्त विशेष तौर पर संबंधित उन पुलिस वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। जिन्होंने कमांडर अशोक राउत के साथ अपमानजनक व्यवहार किया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटवाने कलेक्टर के पास पहुंचे आंदोलनकारी
Next: कल्पनाओं पर नहीं, यथार्थ पर हो पत्रकारिता, चौथे स्तम्भ का दर्जा संवैधानिक नहीं

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.