Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्री सत्य साईं रन एंड राइड का बन रहा माहौल, 2300 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

श्री सत्य साईं रन एंड राइड का बन रहा माहौल, 2300 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Azmat ali 11/03/2026 1 minute read
Over 2300 registrations for Sri Sathya Sai Run and Ride

सत्य साईं के नाम पर अब तक 2301 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर इस प्रेरणादायी आयोजन में भाग लेने की सहमति दी है।

  • 14 मार्च को जयंती स्टेडियम भिलाई में पंजीकृत प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्री सत्य साईं बाबा के पावन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं सेवा संगठन छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के तत्वावधान में इस्पात नगरी भिलाई में “श्री सत्य साईं रन एंड राइड” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 6:00 बजे से जयंती स्टेडियम से प्रारंभ होगा।

यह आयोजन पूरे भारत के विभिन्न शहरों में श्री सत्य साईं सेवा संगठन भारत एवं भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता की भावना, प्रेम, सेवा तथा भगवान श्री सत्य साईं बाबा द्वारा बताए गए मानव मूल्यों सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा को समाज में स्थापित करना है।

भिलाई में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, श्री सत्य साईं सेवा संगठन के पदाधिकारी, साई भक्तगण तथा बड़ी संख्या में सेवा दल के स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही कई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी इस आयोजन से जुड़ रहे हैं, जिससे यह कार्यक्रम शहर में एकता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा प्रतीक बनने जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियाँ संगठन द्वारा पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ की जा रही हैं। प्रतिभागियों की सुविधा हेतु आयोजन स्थल पर चाय, चिकित्सा सहायता केंद्र (मेडिकल डेस्क) तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी संगठन की ओर से की जाएगी।

कार्यक्रम के एक दिन पूर्व अर्थात 14 मार्च 2026 को जयंती स्टेडियम भिलाई में पंजीकृत प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण किया जाएगा। यह टी-शर्ट केवल उन्हीं प्रतिभागियों को प्रदान की जाएगी जिनका ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। उल्लेखनीय है कि अब तक 2301 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर इस प्रेरणादायी आयोजन में भाग लेने की सहमति दी है, जो भिलाई शहर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।

श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष वी. संदीप कुमार नायडू ने भिलाई शहर के सभी नागरिकों, युवाओं एवं साई भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस “श्री सत्य साईं रन एंड राइड” कार्यक्रम में सहभागी बनकर भगवान श्री सत्य साईं बाबा के मानव मूल्यों और एकता के संदेश को समाज में फैलाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO वार्षिक बजट के अनुमानों को मंजूरी, ये है बैलेंस शीट, निष्क्रिय ईपीएफ खातों पर ये पायलट प्रोजेक्ट
Next: Bokaro Steel Plant के डिप्लोमाधारी मिले सीजीएम से, पढ़िए खास मांग

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.