Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ठेका मजदूरों को दें केंद्रीय न्यूनतम वेतन, कार्य की गारंटी और 20 लाख का दुर्घटना बीमा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ठेका मजदूरों को दें केंद्रीय न्यूनतम वेतन, कार्य की गारंटी और 20 लाख का दुर्घटना बीमा

Azmat ali 11/03/2026 1 minute read
BSP Should Provide Central Minimum Wages Job Guarantee and Accident Insurance of Rs 20 Lakh to Contract Workers

बीएसपी प्रबंधन जल्द से जल्द भिलाई इस्पात संयंत्र में केंद्रीय न्यूनतम वेतन अथवा न्यूनतम ₹26,000 प्रतिमाह लागू करे।

  • बीएसपी के ठेका श्रमिकों को जल्द मिले केंद्रीय न्यूनतम वेतन एवं सुविधाओं में हो बढ़ोतरी
  • श्रमिक वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें कार्य की गारंटी दी जाए।
  • ठेका कंपनी बदलने की स्थिति में भी श्रमिकों को यथावत कार्य पर रखा जाए।
  • सभी ठेका श्रमिकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाए।
  • ठेका मजदूरों का 20 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-4 स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन में 75 प्रतिशत से अधिक योगदान ठेका श्रमिकों का है, इसके बावजूद उन्हें कई मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित रहना पड़ रहा है।

बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में लगभग 25 हजार ठेका श्रमिक विभिन्न विभागों में लंबे समय से कार्यरत हैं। केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम तथा केंद्र के लेबर लाइसेंस के अंतर्गत होने के बावजूद यहां के ठेका श्रमिकों को राज्य का न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है, जिससे श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीएसपी प्रबंधन जल्द से जल्द भिलाई इस्पात संयंत्र में केंद्रीय न्यूनतम वेतन अथवा न्यूनतम ₹26,000 प्रतिमाह लागू करे।

बैठक में यह भी मांग की गई कि ठेका श्रमिकों को समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए तथा बीएसपी में ठेका श्रमिकों की 20 प्रतिशत कटौती को तत्काल बंद किया जाए। सभी ठेका श्रमिकों को मोटरसाइकिल भत्ता चिकित्सा सुविधा, आवास अथवा आवास भत्ता, रात्रि भत्ता एवं कैंटीन भत्ता उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि जो श्रमिक वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें कार्य की गारंटी दी जाए तथा ठेका कंपनी बदलने की स्थिति में भी श्रमिकों को यथावत कार्य पर रखा जाए। साथ ही सभी ठेका श्रमिकों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाए तथा उनका ₹20 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाए।

यूनियन ने यह भी मांग की कि ठेका श्रमिकों को संयंत्र के सभी प्रवेश द्वारों से आने-जाने की अनुमति दी जाए। ठेका श्रमिकों के बच्चों को बीएसपी स्कूल में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए तथा सभी श्रमिकों को नियमित रूप से वेतन पर्ची एवं लीव कार्ड उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ठेका कार्य प्रारंभ होने के एक माह पूर्व श्रमिकों का मेडिकल परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि ठेका श्रमिकों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर यूनियन लगातार प्रयासरत है। कई विषयों पर कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा केंद्रीय न्यूनतम वेतन सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में शीघ्र ही उच्च प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ठेका श्रमिकों के वेतन वृद्धि, ईपीएफ एवं ईएसआई की नियमित व्यवस्था, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को स्थायीकरण का अवसर देने तथा सेवानिवृत्त एचएसएलटी श्रमिकों के लंबित मामलों के निराकरण के लिए भी यूनियन लगातार प्रयास कर रही है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि ठेका श्रमिकों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो यूनियन आगे की रणनीति तय कर आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।

बैठक में सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर. दिनेश, मनोहर लाल, गुरुदेव साहू, जयराम ध्रुव, किशोर प्रधान, प्रदीप विश्वास, जय किशोर ब्राह्मे, शैलेंद्र कांत सक्सेना, डी. शंकर, संतोष ठाकुर, कान्हा के रामू, बलराम वर्मा, कामता पटेल, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, यशवंत टोमन लाल सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: सेल ने अप्रैल-फरवरी में किया 18.24 MT स्टील की बिक्री, 1.11 लाख करोड़ का कैश कलेक्शन
Next: EPFO वार्षिक बजट के अनुमानों को मंजूरी, ये है बैलेंस शीट, निष्क्रिय ईपीएफ खातों पर ये पायलट प्रोजेक्ट

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.