Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रियंका गांधी के भिलाई में पड़े कदम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिलाओं की कला का कर रहीं दीदार
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

प्रियंका गांधी के भिलाई में पड़े कदम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिलाओं की कला का कर रहीं दीदार

21/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Priyanka-Gandhi-reached-Bhilai-seeing-the-culture-and-womens-art-of-Chhattisgarh

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आगमी नवंबर-दिसंबर में छत्तीसगढ़ सहित करीब आधा दर्जन राज्य में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों द्वारा जमकर तैयारियां की जा रही है।

लगातार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई से लेकर सरगुजा और बस्तर तक में राष्ट्रीय नेताओं और बड़े चेहरों का आगमन हो रहा है। बड़ी-बड़ी सभाएं, जनसभाएं और आमसभाएं भी हो रही है। इस कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव एक दिवसीय प्रवास पर भिलाई पहुंच चुकी हैं। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर आधारित स्टाल का अवलोकन कर रही हैं। महिलाओं से बातचीत कर रही हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक की झलक देख रही हैं।

प्रियंका गांधी ने मिलेट्स कैफे की जानकारी समूह की महिलाओं से ली। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने बताया कि मिलेट कैफे में तैयार होने वाले तरह-तरह के मिलेट्स निर्मित व्यंजनों की जानकारी दी। उन्होंने श्रीमती गांधी को बताया कि मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी जैसे वनोपजों से पारंपरिक व्यंजनों के साथ ही तरह तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रियंका गांधी ने महिला सम्मेलन में संगवारी हाट का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने समूह की महिलाओं से तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेवाड़ा के डेनेक्स द्वारा उत्पादित गारमेंट्स की भी जानकारी ली।

गांधी बीपीओ में कार्यरत महिलाओं से बात कर रही हैं। 10 करोड़ रुपए की लागत से खुर्सीपार में बीपीओ तैयार किया गया है। बीपीओ से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है। बीपीओ की महिलाओं से श्रीमती गांधी उनके कार्य की प्रकृति के बारे में पूछ रही हैं। उल्लेखनीय है कि युवाओं के लिए अपने शहर में ही रहकर देश-दुनिया के अवसरों से जोड़ने बीपीओ की पहल की गई है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। खासकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी पहल है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचीं तो सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत किया था।

आइए हम आपको बताते है एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी का मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम क्या है। कब प्रियंका छत्तीसगढ़ पहुंची और कब तक कहां-कहां रहेंगी।

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार प्रियंका गांधी करीब आठ बजकर 50 मिनट पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से नौ बज कर पांच मिनट पर प्रियंका गांधी नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट के लिए रवाना हुई और यहां नौ बजकर 25 मिनट पर पहुंची। यहां से वे करीब बारह बजकर 20 मिनट पर सड़क मार्ग से भिलाई के लिए रवाना हुई।

करीब एक बजे भिलाई के सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम पहुंची। यहां ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में एक से तीन बजे तक बड़ी जनसभा में शामिल होगी। यहां से तीन बजे नवा रायपुर के होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। नवा स्थित होटल में करीब तीन बज कर 40 मिनट में पहुंचेंगी। यहां से पांच बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं करीब पौने छह बजे एयरपोर्ट पहुंच कर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

गांधी ने की सी-मार्ट के पहल की प्रशंसा
सीमार्ट शासन द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित की गई वस्तुओं के लिए जगह उपलब्ध हो पाती है।

भिलाई के सीमार्ट में प्रदेश भर की सामग्री है। श्रीमती गांधी को सीमार्ट से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यूनिक उत्पाद यहां मिलते हैं।

दंतेवाड़ा के जैविक चावल से लेकर जशपुर की चाय तक सब कुछ छत्तीसगढ़ का स्पेशल यहां उपलब्ध है।

प्रियंका गांधी ने इस पर खुशी जाहिर की और कहा कि स्थानीय उत्पादों की इस तरह से मार्केंटिंग कर इन्हें बाजार में अच्छी जगह दिलाने की पहल से निश्चित रूप से ही आर्थिक समृद्धि महिलाओं तक पहुँच रही है।

भिलाई में कांग्रेस का बड़ा इवेंट
गौरतलब है कि आज प्रियंका गांधी एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची चुकी है। यहां वे भिलाई के सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम में ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में हिस्सा ले रही हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों की मानें तो इस कार्यक्रम में सवा लाख से डेढ लाख लोग मौजूद हैं। साथ ही इसमें शामिल होने प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही है। प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों का स्टॉल भी लगाया गया है। साथ ही कई योजनाओं और कार्यक्रम की लाभान्वित महिलाओं, हितग्राहियों से प्रियंका गांधी को भेंट भी कराए जाने की बात कही जा रही है।

यहां महिलाओं को तीन सौ नौ करोड़ रुपए की सौगात मिलने जा रही है। साथ ही चर्चा है कि ऐन चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी की उपस्थिति में महिलाओं से संबंधित कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: DURG-BHILAI में आज दो बड़े पॉलिटिकल इवेंट, कांग्रेस से राष्ट्रीय महासचिव, तो BJP के 3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भरेंगे हुंकार
Next: Priyanka Gandhi Live: भिलाई महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने दिया 309.56 करोड़ का तोहफा, पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.