Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र ने पैदल चलते-चलते 15 किलोमीटर की दूरी तय की गलियों में, दी लाखों की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक देवेंद्र ने पैदल चलते-चलते 15 किलोमीटर की दूरी तय की गलियों में, दी लाखों की सौगात

23/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
MLA-Devendra-covered-a-distance-of-15-kilometers-on-foot-in-the-streets-gave-a-gift-worth-lakhs
  • एक ही दिन में 15 किलोमीटर की प्रगति यात्रा, विधायक देवेंद्र ने वार्डवासियों के साथ किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे है। इस प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को वह एक ही दिन में 15 किलोमीटर की प्रगति यात्रा किए। वार्ड 46 से वार्ड 40 होते हुए वार्ड 41 तक प्रगति यात्रा की गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड के विकास के लिए विकास का पिटारा खोला। लोगों को लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी।

ये खबर भी पढ़ें: 25 किलोमीटर दूर से किसी भी स्टेशन का ले सकते हैं जनरल टिकट, यह है तरीका

प्रगति यात्रा की शुरूआत सबसे पहले वार्ड 46 दुर्गा मंदिर वार्ड से की गई।वार्ड में वार्डवासियों ने गणेश भगवान की स्थापना की है। पंडाल में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के सभी गणेश पंडाल में पहुंच कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। गणेश जी के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़ कर भिलाई की भलाई, भिलाईवासियों की सुखशांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे वार्ड में प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए चले। लोगों से मिलते गए।

खबर भी पढ़ें: साउथ बिहार, टाटानगर-इतवारी, सीएसटी-हावड़ा और एलटीटी-शालीमार 22 को कैंसिल

लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh में प्रियंका गांधी का Bhilai Steel Plant, जवाहर लाल नेहरू के औद्योगिक तीर्थ, PSU और BJP पर बड़ा बयान

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

वार्ड 46 दुर्गा मंदिर स्थित मिलावट पारा सरजू किराना स्टोर्स के सामने जैतखाम के पास सार्वजनिक मंच का सौंदर्यीकरण निर्माण 1 लाख की लागत से किया जाएगा। 1 लाख की लागत से मिनी माता नगर में मंच का सौंदर्यीकरण। 8 लाख की लागत से पोल एवं लाइट लगाने का काम। डेढ़ करोड़ की लागत से तेलगु नगर में स्वागत द्वार, 4 लाख की लागत से वार्ड 41 में उद्यान विकास और प्रकाश व्यवस्था, 6 लाख की लागत से वार्ड 41 छावनी में राजीव नगर में मंच एवं शेड निर्माण, 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, करीब 3 लाख की लागत से शिवबाबा मंदिर का जीर्णोंद्धार, 5 लाख की लागत से वार्ड 41 बीईसी चौक उडिया बस्ती में मंच के पास कमरा निर्माण, 3 लाख की लागत से बिजली नगर गणेश मंच निर्माण, 5 लाख की लागत से संतोषी मंदिर के समीप ज्योति कलश निर्माण और 10 लाख की लागत से लक्ष्मण नगर में सीमेंटीकरण कार्य किया जाएगा। जिसका आज विधायक श्री यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान  भूमिपूजन किया।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking : प्रियंका गांधी की मौजूदगी में CM भूपेश की बड़ी घोषणा,  इस योजना का किया ऐलान, जानें किसे होगा सीधा फायदा, पढ़ें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: PRCI एक्सीलेंस अवॉर्ड 2023: NMDC ने जीता ‘चैम्पियन ऑफ चैम्पियन्स अवॉर्ड’
Next: SECL के CMD डाक्टर प्रेम सागर को मिला MGMI एक्सीलेंस अवार्ड, पुस्तकालय को दान की पुरस्कार राशि

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.