Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL दूसरी तिमाही में 600 करोड़ के मुनाफे में, प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी नहीं, बोनस पर हो NJCS मीटिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL दूसरी तिमाही में 600 करोड़ के मुनाफे में, प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी नहीं, बोनस पर हो NJCS मीटिंग

04/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-made-a-profit-of-Rs-600-crore-in-the-second-quarter-NJCS-meeting-should-be-on-bonus-not-production-productivity
  • सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट ने सेल प्रबंधन से कर्मचारी हित में फैसला लेने की मांग की। एनजेसीएस नेताओं को भी आइना दिखाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट (SAIL SC-ST Employees Federation Bokaro Unit) की बैठक अध्यक्ष शम्भु कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर-6 स्थित फेडरेशन कार्यालय (Federation Office) में हुई। 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की मीटिंग पर चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में बनाया अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोडक्शन रिकॉर्ड

फेडरेशन (Federation) के सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए यह कहा कि अगले 10 दिनों के बाद दुर्गा पुजा शुरू होने वाला है और यह समय सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के बोनस पर मीटिंग बुलाने का है, परन्तु मीटिंग प्रोडक्शन प्रोडक्टिविटी (Production Productivity) पर बुलाया जा रहा है, जो आश्चर्यजनक है।

ये खबर भी पढ़ें: Durg के अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, गंजपारा आर्गेनिक C-Mart भी पहुंचे भूपेश बघेल

अध्यक्ष शम्भु कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में सेल (SAIL) का शुद्ध मुनाफा कर भुगतान के उपरांत 1903 करोड़ था। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा कर भुगतान के उपरांत 150 करोड़ है और ऐसी खबर है कि दूसरी तिमाही में भी सेल लगभग 600 करोड़ मुनाफे में है। परन्तु मुनाफे में रहने के बावजूद सेल प्रबंधन कर्मचारियों के लिए असंवेदनशील है।

ये खबर भी पढ़ें: 30th SNA Biennial Conference: नर्सिंग की दुनिया में सेवा का संदेश, 1200 स्टूडेंट्स करते रहे सोच और शोध पर मंथन

शम्भु कुमार ने कहा कि जनवरी 2017 से आजतक लगभग 82 महीने बीत जाने के बाद भी सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) का वेज रिविज़न (Wage Revision) आधा अधूरा ही किया गया। 39 महीने का वेतन और पर्क्स का एरियर, फिटमेंट, इन्सेंटिव रिवार्ड, नाइट शिफ्ट अलाउंस जैसे मुद्दों को सब-कमेटी के भरोसे छोड़ दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: NMDC उत्पादन में 10% और बिक्री में 7% माह-दर-माह कर रहा वृद्धि

सेल प्रबंधन (SAIL Management) की यह बात अब जुमला साबित हो रही है, क्यूंकि वेज रिविज़न की मीटिंग के 02 साल बीत जाने पर भी न तो सेल प्रबंधन इन मुद्दों पर एनजेसीएस (NJCS) की सब-कमेटी की मीटिंग बुला रही है और न ही एनजेसीएस यूनियन के नेता कोई पहल कर रहे हैं। इसलिए यह जरूरी है कि 5 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोडक्शन प्रोडक्टिविटी पर नहीं बल्कि बोनस सहित एरियर, फिटमेंट, एलाउंस आदि पर चर्चा की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: फ्री कोचिंग: 12वीं के स्टूडेंट्स दुर्ग, पाटन, धमधा के 4 स्कूलों में करेंगे जेईई व नीट की तैयारी

बैठक में मुख्य रूप से करतार सामंत-कार्यकारी महासचिव, महेंद्र राम-उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार-संयुक्त महासचिव, दिलीप कुमार-सचिव,  राजकुमार भारती-संयुक्त सचिव, नबअनंदेश्वर हेम्बरम-आईएमएफ शाखा अध्यक्ष, विशेश्वर रजवार कोक ओवन शाखा अध्यक्ष, विजय राम सीआरएम-3 शाखा उपाध्यक्ष, माणिक राम मुंडा सीआरएम-3 शाखा कोषाध्यक्ष, सच्चु राजवर, पीताम्बर बागजी मौजूद रहे। संचालन राकेश कुमार-उप कोषाध्यक्ष ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: NEET-JEE Fee Coaching: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना, अब फ्री में नीट और जेईई की पढ़ाई

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट ने मनाया ब्लास्ट फर्नेस 1 का 50वां बर्थ डे, कटा केक
Next: Financial year 2023-24: बोकारो स्टील प्लांट ने प्रथम छमाही और सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.