Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट ने मनाया ब्लास्ट फर्नेस 1 का 50वां बर्थ डे, कटा केक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने मनाया ब्लास्ट फर्नेस 1 का 50वां बर्थ डे, कटा केक

04/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-celebrated-50th-birthday-of-Blast-Furnace-1-cut-cake
  • 3 अक्टूबर 2022 से 03 अक्टूबर 2023 की अवधि ब्लास्ट फर्नेस संख्या 1 के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाई गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। पचास वर्ष पूर्व 03 अक्टूबर 1972 को बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के ब्लास्ट फर्नेस-1 (Blast Furnace-1)  की कमीशनिंग हुई और हॉट मेटल का उत्पादन शुरू हुआ। इन पांच दशकों में ब्लास्ट फर्नेस-1 ने अब तक कुल 33 मिलियन टन हॉट मेटल (Hot Metal) का उत्पादन किया है और देश की प्रगति में लगातार योगदान करता आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Railway News: लोकल और एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनें 14 अक्टूबर तक कैंसिल

3 अक्टूबर 2022 से 03 अक्टूबर 2023 की अवधि ब्लास्ट फर्नेस संख्या 1 के स्वर्ण जयंती वर्ष (golden jubilee year) के रूप में मनाई गई। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए ब्लास्ट फर्नेस 1 के सामने निर्मित स्वर्ण जयंती पार्क में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सी.आर.महापात्रा, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अमिताभ श्रीवास्तव, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी बी करुणामय तथा मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पी.के.बैसाखिया, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस)  एम.पी.सिंह तथा संयंत्र के वरीय अधिकारी और कर्मचारीगण की उपस्थिति में एक समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Road Accident: दुर्ग की सहायक जेल अधीक्षक और जज के बेटे की गाड़ी भिलाई के मेयर नीरज पाल की कार से टकराई, एफआइआर दर्ज

समारोह के दौरान ब्लास्ट फर्नेस-1 (Blast Furnace-1) के गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर चर्चा की गयी। इसके अलावा  ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) के विभिन्न अनुभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा यहाँ कार्यरत संविदा कर्मियों को भी उनके कार्य क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आज के दिन  को यादगार बनाने तथा  संयंत्र के अंदर हरियाली और जैव-विविधता बढ़ाने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट: Top Gainers में Bajaj Finance, L&T और Top Losers में ONGC, Maruti Suzuki, Hindalco

अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्लास्ट फर्नेस की टीम को उत्कृष्टता के नित नए बेंचमार्क स्थापित करने का संदेश भी दिया। समारोह का समापन महेंद्र प्रसाद के द्वारा  धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 ये खबर भी पढ़ें: International Seniors Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट ने एक शाम ही नहीं पूर्ण दिवस किया बुजुर्गों के नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Railway News: लोकल और एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनें 14 अक्टूबर तक कैंसिल
Next: SAIL दूसरी तिमाही में 600 करोड़ के मुनाफे में, प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी नहीं, बोनस पर हो NJCS मीटिंग

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.