Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस पर Durgapur Steel Plant में बवाल, प्रदर्शन करने वालों को नहीं मिला जॉब और हाजिरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस पर Durgapur Steel Plant में बवाल, प्रदर्शन करने वालों को नहीं मिला जॉब और हाजिरी

13/10/2023 1 minute read
Ruckus-in-Durgapur-Steel-Plant-over-SAIL-bonus-protesters-did-not-get-jobs-and-attendance
  • डीआइसी सुबह 9 बजे वहां से निकल रहे थे। गेट को जाम करने और नारेबाजी को देख वह नाराज हो गए।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के बोनस, 39 माह के बकाया एरियर (Outstanding Arrears) आदि विषयों को लेकर दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) का गेट जाम करने का मामला तूल पकड़ चुका है। डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह (Director Incharge BP Singh) ने एक्शन लेते हुए गेट को बंद रखने और प्रदर्शनकारियों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। किसी को भी हाजिरी नहीं देने का फरमान जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking : DURG पुलिस ने पकड़ा इंटर स्टेट गिरोह, गुजरात, महाराष्ट्र और भिलाई से निकला कनेक्शन, जानें

इस बात को लेकर दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कर्मचारी दोबारा भड़क गए। तनातनी की स्थिति बनी रही। हालात को बेकाबू होने से रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए आपात मीटिंग बुलाई। कार्यवाहक ईडी पीएंडए ने सातों यूनियन नेताओं के साथ बैठक की।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association ने शुरू की एक और नई परंपरा, ED-CGM, GM के हाथों निस्वार्थ सेवा करने वाले सम्मानित

दुर्गापुर (Durgapur) में ही इस तरह के हालात बनाए जाने को लेकर प्रबंधन (Management) ने नाराजगी जाहिर की। सभी यूनियन के केंद्रीय नेताओं से भी प्रबंधन ने बातचीत की है। यूनियन ने स्पष्ट रूप से बोल दिया है कि जब तक बोनस, 39 माह का बकाया एरियर, एचआरए, एलाउंस (Outstanding Arrears, HRA, Allowance) आदि पर फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : बड़ी खबर: SAIL Bonus को लेकर Durgapur Steel Plannt के कर्मचारियों ने गेट किया जाम, ड्यूटी जाने वाले फंसे बाहर, हंगामा जारी

कार्यवाहक ईडी पीएंडए को दो-टूक जवाब देकर सभी श्रमिक नेता बाहर निकल आए। इधर-प्रबंधन गेट खोल चुका था। प्रदर्शन में शामिल श्रमिक नेता जब अपने-अपने विभागों में पहुंचे तो वहां उन्हें जॉब नहीं दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL सीएमओ की CGM रश्मि सिंह बनीं MOIL Limited की Director Commercial

कइयों को हाजिरी तक नहीं दी गई है। इसको लेकर नया बवाल खड़ा होने जा रहा है। शनिवार सुबह से हर विभाग में धरना-प्रदर्शन की तैयारी की गई है। वहीं, कई ऐसे श्रमिक नेता भी मिले, जिन्हें हाजिरी मिल गई है। हाजिरी लगाने वालों ने बताया कि उनके यहां हालात सामान्य है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association ने शुरू की एक और नई परंपरा, ED-CGM, GM के हाथों निस्वार्थ सेवा करने वाले सम्मानित

बताया जा रहा है कि सीसी टीवी फुटेज से मिलान करके एक्शन लिया गया है। वहीं, एसडब्ल्यूएफआई के महासचिव ललित मोहन मिश्र का कहना है कि हाजिरी नहीं देने की बात सुनी जा रही है। आधिकारिक रूप से पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : Property Tax: भिलाई नगर निगम एरिया में रहने वाले ध्यान दें, नए सिरे से होगी संपत्तिकर की गणना, 2% की छूट

वहीं, इंटक के महासचिव रजत दीक्षित ने बताया  जो लोग प्रदर्शन मे शामिल थे, उन्हें जॉब नहीं दिया जा रहा है। हाजिरी भी नहीं दी गई है।
रजत दीक्षित ने कहा-बोनस फॉर्मूला बदलने और लंबित मुद्दों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया है। डीआइसी सुबह 9 बजे वहां से निकल रहे थे। कर्मचारियों की आवाज को सुनकर वह नाराज हो गए, जिसके बाद विभागीय अधिकारी और सीआइएसएफ की भीड़ गेट पर लगी।

 ये खबर भी पढ़ें : टिकट से वंचित नेताओं को BJP  ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इन लीडर्स को मिला बड़ा पोस्ट, देखें लिस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अगर इस विधायक को मिला टिकट, तो कांग्रेसी देंगे सामूहिक इस्तीफा…
Next: गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस आज और कल कैंसिल, दुर्ग-नौतनवा दर्शनार्थियों के लिए रुकेगी मैहर स्टेशन पर

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.