Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल में खोला मसाला केंद्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल में खोला मसाला केंद्र

16/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-opens-spice-center-in-Sector-9-Hospital
  • BSP भिलाई महिला समाज द्वारा जेएलएन हॉस्पिटल में विक्रय केन्द्र का उद्घाटन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL-Bhilai Steel Plant) के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center Sector 9) में मसाला केंद्र खोला गया है। यहां बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों (BSP Employees and Officers) को मसाला आदि खरीदने का मौका मिलेगा। साथ ही महिला समाज से जुड़ीं जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार।

ये खबर भी पढ़ें :  FSNL का बोनस तय: BSP, DSP, ISP, RINL, BSL और नगरनार में फेरो स्क्रैप निगम देगा इतने रुपए

भिलाई महिला समाज के मसाला इकाई द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय केन्द्र का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ के द्वारा किया गया। यह मसाला आउटलेट भिलाई महिला समाज के मसाला केन्द्र द्वारा उत्पादित उत्पादों का रिटेल यूनिट प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को सुबह 10.00 बजे से 1.00 बजे तक खोला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई टाउनशिप में चोरों की दस्तक, रुआबांधा में बीएसपी कर्मी के घर का तोड़ा ताला, CCTV में दिखा चेहरा

ज्ञात हो कि यह, भिलाई महिला समाज का तीसरा आउटलेट रिटेल मसाला यूनिट विक्रेय केन्द्र है। इनका पहला आउटलेट रिटेल मसाला यूनिट विक्रय केंद्र वूलन मार्केट एवं बिजली ऑफिस, रेलवे क्रासिंग के पास, पावर हाउस, भिलाई में तथा दूसरा आउटलेट रिटेल मसाला यूनिट विक्रय केंद्र इस्पात भवन में है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस पर Durgapur Steel Plant में बवाल, प्रदर्शन करने वालों को नहीं मिला जॉब और हाजिरी

इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को जीवन-यापन के लिए सम्मान जनक मदद के साथ-साथ, मरीजों एवं लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनको शुद्ध मसाले भी उपलब्ध करवाना है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL कर्मचारियों के बोनस पर एक और फॉर्मूला, अबकी 85 हजार की मांग

इस अवसर पर अस्पताल के अन्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी-डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ राजीव पाल और डॉ कौशलेंद्र ठाकुर सहित सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी- डॉ लता देवांगन, महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए-मेडिकल) शाहिद अहमद, महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए – मेंटेनेंस एवं सर्विस) बलवीर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए –एडमिनिस्ट्रेशन) बीके श्रीवास्तव सहित हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट ने किए पत्थरबाज कब्जेदारों के 50 मकान ध्वस्त, नेताजी की नहीं गली दाल…

इनके साथ ही भिलाई महिला समाज की महासचिव साधना गोयल, सहसचिव सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष शिखा जैन, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपन्विता पाल, सह-प्रभारी (मसाला यूनिट) सपना सोनी तथा सह-प्रभारी (मसाला यूनिट) पूनम प्रियदर्शी उपस्थित थीं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: तिलमिलाए कार्मिक बोले-ट्रैफिक पुलिस शहर भर में कर रही वसूली, BSL से पूरा हो रहा टार्गेट

यहां भिलाई महिला समाज के अंतर्गत, महिला समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों का विक्रय किया जाता है, जैसे मसाले, विभिन्न अनाज के आटे, बड़ी बिजौरी, सत्तु आदि। ये सभी सामग्री उपरोक्त वर्णित तीनों विक्रय केन्द्रों में बिक्री हेतु उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL ISP के 2 कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं लिखी FIR, इस्को बर्नपुर के कर्मचारी भड़के

जहां अच्छी गुणवत्ता के अनाज एवं खड़े मसालों का प्रयोग होता है एवं स्वच्छता के साथ उनकी पिसाई और पैकिंग का कार्य किया जाता है। अपनी रसोई के लिए शुद्ध सामग्री खरीदें, आपकी यह छोटी सी खरीदारी किसी की रसोई में बड़ी मदद करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association ने शुरू की एक और नई परंपरा, ED-CGM, GM के हाथों निस्वार्थ सेवा करने वाले सम्मानित

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की प्रतियोगिता में इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला पुरस्कार
Next: SAIL बोनस: 2 श्रमिक नेता को सस्पेंड करने के बाद 12 कर्मचारियों को अब नोटिस, दिनभर धधकता रहा Durgapur steel Plant

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.