Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus Breaking News: नाराजगी मिटाने कर्मचारियों के खाते में बोनस आना शुरू, ट्रेनीज़ को मिली ये रकम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Breaking News: नाराजगी मिटाने कर्मचारियों के खाते में बोनस आना शुरू, ट्रेनीज़ को मिली ये रकम

20/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Breaking-23-thousand-rupees-received-in-employees-account-to-satisfy-news-resentment-18.5-thousand-rupees-bonus-given-to-trainees
  • सेल प्रबंधन के ऊपर दबाव था कि साढ़े 40 हजार से अधिक बोनस दिया जाए। लेकिन, कंपनी के हालात ठीक न होने की बात कहते हुए प्रबंधन ने मांग को खारिज कर दिया था।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल कर्मचारियों (Employees) के खाते में बोनस की राशि आनी शुरू हो गई है। रात 11-30 बजे सबसे पहले इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों के खाते में राशि आई। इसी बीच सीएमओ के कर्मचारियों को भी 23 हजार रुपए बोनस मिल गया। भोर तक या शनिवार सुबह तक शेष कर्मचारियों के खाते में राशि पहुंच जाएगी। नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को साढ़े 18 हजार रुपए खाते में डाल दिया गया है। काफी विवाद के बीच सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने एनजेसीएस यूनियनों (NJCS Unions) को नाराज करके एक तरफा फैसला लेते हुए बोनस का भुगतान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC Bonus: कर्मचारियों के खाते में आया 1 लाख 32500, घर-परिवार में छाई खुशियां

इस खबर को सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने गुरुवार रात में ही प्रसारित कर दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद प्रबंधन की तरफ से सर्कुलर जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Railway Bonus: 78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस, 1968.87 करोड़ मंजूर

सेल प्रबंधन (SAIL Management) के ऊपर दबाव था कि साढ़े 40 हजार से अधिक बोनस दिया जाए। लेकिन, कंपनी के हालात ठीक न होने की बात कहते हुए प्रबंधन ने मांग को खारिज कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : डीए 4% बढ़ा, 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा

17 अक्टूबर को चंद घंटे तक चली एनजेसीएस मीटिंग (NJCS Meeting) में कोई फैसला नहीं हो सका था। प्रबंधन ने 23 हजार रुपए एकमुश्त देने का प्रस्ताव रखा था। इसी पर अमल करते हुए प्रबंधन ने भुगतान कर दिया है। लेकिन प्रबंधन के इस प्रस्ताव को यूनियन ने खारिज किया था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus Dispute: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी प्लांट में एक साथ हड़ताल के लिए हो रही वोटिंग

जानिए बोनस पर प्रबंधन ने क्या कहा…

वार्षिक सेल प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (एएसपीएलआईएस) के तहत भुगतान/गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को बोनस दिया गया है। मात्रात्मक भौतिक और वित्तीय प्रदर्शन मापदंडों पर सेल के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए और एएसपीएलआईएस योजना के संदर्भ में, गैर-कार्यकारी कर्मचारियों (सहित) को वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BJP की तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम, दुर्ग संभाग की पंडरिया सीट से भावना बोहरा बनीं प्रत्याशी

प्रशिक्षु जो 01.04.2023 को सेल के संबंधित प्लांट/यूनिट के रोल पर थे उन्हें 18,500 रुपए दिया गया है। इस राशि को बोनस भुगतान (संशोधन) अधिनियम के तहत बोनस का भुगतान माना जाएगा। 2015 गैर-कार्यकारी कर्मचारियों (ट्रेन्स सहित) के लिए जो उपरोक्त अधिनियम के तहत बोनस के भुगतान के लिए पात्र हैं। अन्य नियमित गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए, इस राशि को वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक सेल प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन के रूप में माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : सेल बोनस: रेगुलर कर्मियों को 23 हजार और ट्रेनी को 18063 रुपए बोनस, पढ़िए क्या-क्या हुआ…

इन्हें नहीं मिलेगा बोनस 

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अलग होने वाले गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को आनुपातिक आधार पर भुगतान किया जाएगा। कर्मचारी, जो 2023-24 के दौरान यानी भुगतान की वास्तविक तिथि से पहले ही इस्तीफे के कारण अलग हो गए हैं, एएसपीएलआईएस 2023-24 के तहत किसी भी भुगतान के लिए पात्र नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : आचार संहिता का उल्लंघन: अहिवारा से BJP प्रत्याशी कोर्सेवाड़ा और Bhilai चरौदा के कांग्रेसी मेयर निर्मल कोसरे पर एक्शन

इसके अलावा, भुगतान की तारीख के बाद 2023-24 के दौरान इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों के मामले में, भुगतान की गई राशि उसके अंतिम निपटान से काट ली जाएगी/वसूली कर ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता

किसी गैर-कार्यकारी कर्मचारी द्वारा अनधिकृत रूप से काम रोकना/अवैध हड़ताल/जैसे कार्य, जो कंपनी के उत्पादन और उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, संबंधित गैर-कार्यकारी कर्मचारी को वार्षिक राशि के लिए अयोग्य बना देगा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Rourkela Steel Plant ने उत्पादन बढ़ाने जापानी कंपनी से किया MoU साइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township की सड़कों से मवेशियों को पकड़ने का अभियान अब रात में शुरू, BSP ने दबोचे 32 जानवर  
Next: CG Election 2023: CM, स्पीकर, सेन्ट्रल मिनिस्टर, IAS के बाद चुनावी मैदान में IPS, कांग्रेस-भाजपा को चटा चुके धूल

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.