Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कैपिटल रिपेयर के बाद पीबीएस का स्टीम टर्बो ब्लोअर 1 चालू, भिलाई इस्पात संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस महमाया को मिलेगा बल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैपिटल रिपेयर के बाद पीबीएस का स्टीम टर्बो ब्लोअर 1 चालू, भिलाई इस्पात संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस महमाया को मिलेगा बल

Azmat ali 07/03/2026 1 minute read
Steam Turbo Blower 1 of PBS Commissioned after Capital Repairs Powering Bhilai Steel Plants Largest Blast Furnace Mahamaya

मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने पीबीएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

  • टर्बो ब्लोअर मॉडेक्स में स्थापित संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस “महमाया” को कोल्ड ब्लास्ट एयर की आपूर्ति करता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस) में स्थापित स्टीम टर्बो ब्लोअर-1 का कैपिटल रिपेयर पूर्ण होने के पश्चात उसे सफलतापूर्वक पुनः प्रारंभ किया गया। यह टर्बो ब्लोअर मॉडेक्स में स्थापित संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस “महमाया” को कोल्ड ब्लास्ट एयर की आपूर्ति करता है, जो ब्लास्ट फर्नेस के सुचारु एवं निरंतर संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस टर्बो ब्लोअर का कैपिटल रिपेयर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा संपादित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 7.5 मिलियन टन परियोजना के अंतर्गत महमाया ब्लास्ट फर्नेस की स्थापना की गई थी, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 8000 टन प्रतिदिन है। इसके अतिरिक्त पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन में कुल 3 टर्बो ब्लोअर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक ब्लोअर 2,19,000 एनएम³ प्रति घंटा का फ्लो देने में सक्षम है।

स्टीम टर्बो ब्लोअर के पुनः संचालन से पूर्व मशीन के सफल संचालन की कामना के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथि विशेष के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू बी. के. बेहरा, सीजीएम इलेक्ट्रिकल टी. के कृष्णा कुमार तथा सीजीएम बीएफ मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक सेफ्टी संजय अग्रवाल, महाप्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मधु पिल्लै, पीएसडी विभाग से महाप्रबंधक जी. के. कुंडू, महाप्रबंधक आर. आर. ठाकुर, महाप्रबंधक बेंसी जॉर्ज तथा उपमहाप्रबंधक तथा ईडी वर्क्स सेक्रेट्रिएट वी. पी. तिवारी भी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त पीबीएस विभाग से महाप्रबंधक प्रभारी शेख जाकिर, महाप्रबंधक जी. पी. कुर्रे, संजय अग्रवाल, सैय्यद असद हुसैन, मुश्ताक अहमद पर्रे , बीएचईएल से प्रशांत गुप्ता, राहुल चौरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने पीबीएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई तथा भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्टीम टर्बो ब्लोअर 1 के सफल कैपिटल रिपेयर एवं पुनः संचालन से ब्लास्ट फर्नेस “महमाया” के संचालन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संयंत्र के उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बीएसपी की महिला अधिकारियों की दौड़ संडे को, आप भी आइए BSP OA बिल्डिंग
Next: BAKS Bokaro Elections 2026: पहला नामांकन दाखिल, ब्लास्ट फर्नेस के किशोर ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा, हरिओम पर संशय, 22 मार्च को मतदान

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.