Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BAKS Bokaro Elections 2026: पहला नामांकन दाखिल, ब्लास्ट फर्नेस के किशोर ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा, हरिओम पर संशय, 22 मार्च को मतदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro Elections 2026: पहला नामांकन दाखिल, ब्लास्ट फर्नेस के किशोर ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा, हरिओम पर संशय, 22 मार्च को मतदान

Azmat ali 07/03/2026 1 minute read
BAKS Bokaro Elections First Nomination Filed Doubts Over Hariom, Voting on March 22

7 से 10 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। महत्वपूर्ण पदों पर कई उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है।

  • अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर कुमार ने कहा- “मैं संगठन को ब्लैकमेल करने की बजाय खुद को संगठन के लिए कुर्बान करना पसंद करूंगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि वर्तमान अध्यक्ष हरिओम ने अब तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। वह किस पद पर चुनावी मैदान में आएंगे, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

बोकारो इस्पात संयंत्र के सबसे महत्वपूर्ण विभाग धमन भट्टी के कर्मचारी तथा वर्तमान कार्यसमिति सदस्य किशोर कुमार ने बीएकेएस अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन फॉर्म जमा किया।

किशोर कुमार के अनुसार वह बीएकेएस को और मजबूत बनाकर सदस्य संख्या के हिसाब से पूरे सेल में नंबर वन संगठन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मुद्दों को हल कराने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि फर्जी राजनीति, सिर्फ बात बनाने वाले नेता, जाति की राजनीति और खुद को महान बताने वाली राजनीति की जगह कर्मचारियों के वास्तविक मुद्दों को हल कराने पर ध्यान दिया जाएगा। खुद को बड़ा बताने की बजाय संगठन को बड़ा बनाने पर जोर दिया जाएगा।

बीएकेएस के गठन में अमूल्य योगदान

किशोर कुमार बीएकेएस से स्थापना काल से जुड़े हुए हैं। संगठन को मजबूत बनाने में उन्होंने आर्थिक सहयोग दिया है और संगठन की बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। विभागीय मुद्दों के साथ-साथ सेल कर्मियों की समस्याओं को भी लगातार उठाते रहे हैं।

बीएकेएस के चुनावी कार्यक्रम का विवरण, जिन पदों पर चुनाव होना है

अध्यक्ष
महासचिव
कोषाध्यक्ष
30 कार्यकारिणी सदस्य

चुनाव कार्यक्रम

मतदाता सूची का प्रकाशन: 23/02/2026
मतदाता सूची में सुधार/आपत्ति की अंतिम तिथि: 05/03/2026
अंतिम मतदाता सूची: 06/03/2026
नामांकन: 07/03/2026 से 10/03/2026
स्क्रूटनी (Scrutiny): 11/03/2026
नाम वापसी: 13/03/2026
अंतिम उम्मीदवार सूची: 15/03/2026
मतदान: 22/03/2026

बीएकेएस बोकारो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर कुमार ने कहा- “मैं संगठन को ब्लैकमेल करने की बजाय खुद को संगठन के लिए कुर्बान करना पसंद करूंगा। फर्जी राजनीति, जात-पात और बाहरी-भीतरी की राजनीति से दूर रहूंगा। हम पहले कर्मचारी हैं और सभी कर्मचारियों के मुद्दे हमारे लिए समान हैं।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैपिटल रिपेयर के बाद पीबीएस का स्टीम टर्बो ब्लोअर 1 चालू, भिलाई इस्पात संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस महमाया को मिलेगा बल
Next: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन का खास इवेंट यहां, पढ़ें

Related Stories

SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.