Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन का खास इवेंट यहां, पढ़ें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन का खास इवेंट यहां, पढ़ें

Azmat ali 07/03/2026 1 minute read
International Womens Day 2026 Read BSP SC-ST Association Special Event Here

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई में सम्मान समारोह, 8 मार्च को डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 में होगा आयोजन।

  • डॉ. उदय धार्बडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एम एंड एच एस), कृष्णा चौहान (निर्माता, रमाई फिल्म) तथा राजकुमार रामटेके (सह-निर्माता, रमाई फिल्म) कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च 2026 को संध्या 5:30 बजे से सेक्टर-6 स्थित डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल में किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ ही लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी) की दिशा में कदम बढ़ाने का वैश्विक आह्वान भी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लता किशोर उर्वशा, संयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रिचा ठाकुर, प्रेरणा धाबर्डे, मौसमी टंडन, सविता मेश्राम, उर्मिला भास्कर, अंजुम अली और मनोरमा नंदा शामिल रहेंगी।

इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. उदय धार्बडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एम एंड एच एस), कृष्णा चौहान (निर्माता, रमाई फिल्म) तथा राजकुमार रामटेके (सह-निर्माता, रमाई फिल्म) कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान रमाई फिल्म की महिला कलाकारों का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोमल प्रसाद, अध्यक्ष बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन भिलाई करेंगे। कार्यक्रम में सलाहकार मंडल से कमल टंडन (महाप्रबंधक, ईएमडी), एस. बी. रामटेके (उप महाप्रबंधक, एसएमएस-3) और श्यामलाल नेगी (सहायक महाप्रबंधक, टी एंड डी) सहित समाज कल्याण समिति के सभी सदस्य, तथागत महिला समिति के पदाधिकारी, एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BAKS Bokaro Elections 2026: पहला नामांकन दाखिल, ब्लास्ट फर्नेस के किशोर ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा, हरिओम पर संशय, 22 मार्च को मतदान
Next: राउरकेला स्टील प्लांट में निर्णयों की ताकत बनीं महिलाएं, प्लानिंग से प्रोडक्शन तक अहम भूमिका

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.