Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वैशालीनगर चुनाव लाइव: क्या मुकेश निकाल पाएंगे सीट, रिकेश सेन ने क्यों रखा 10 लाख का इनाम, संगीता की कितनी चुनौती, पढ़ें स्टोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

वैशालीनगर चुनाव लाइव: क्या मुकेश निकाल पाएंगे सीट, रिकेश सेन ने क्यों रखा 10 लाख का इनाम, संगीता की कितनी चुनौती, पढ़ें स्टोरी

14/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Vaishalinagar-Election-Live-Will-Mukesh-be-able-to-get-the-seat-why-did-Rikesh-Sen-keep-a-reward-of-Rs-10-lakh-how-much-of-a-challenge-is-Sangeeta-read-the-story
  • भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनावी माहौल।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) का शोर 15 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। प्रचार का शोर थमेगा, लेकिन मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों की छवि, पार्टी, समर्थन, मुद्दों की गूंज मतदान तक बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए रमन सिंह ने मांगा वोट, भाजपा सरकार बनने पर मिलेगा पट्टा

दुर्ग जिले की शहरी सीट वैशालीनगर में मतदाताओं का क्या रुझान है। कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय किस तरह प्रचार अभियान में जुटे हैं। इसकी पड़ताल मंगलवार को सूचनाजी.कॉम ने की।

ये खबर भी पढ़ें :  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जनसभा 14 को खुर्सीपार में

वैशालीनगर के वार्ड 25 में सूचनाजी.कॉम की टीम पहुंची तो वहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को एक परिवार की महिलाएं माला पहना रही थीं। आरती तक उतारी। ढोल-नगाड़े के साथ मुकेश का कारवां आगे बढ़ा। जिस घर के बाहर माला पहनाया गया, उसी घर की एक महिला ने बोल दिया, यहां तो भैया भाजपा को वोट जाता है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: 17 नवंबर को जमकर कीजिए मतदान, Bhilai Steel Plant में भी छुट्‌टी

महिला की इस बात का जवाब कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और मुकेश चंद्राकर के प्रचार अभियान की कमान संभाले बृजमोहन सिंह ने दिया। पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने कहा-भाई साहब यह भाजपा का गढ़ रहा है। यहां पहले हम लोग चुनाव में पीछे थे, अब नहीं हैं। अब सबसे आगे निकल चुके हैं। जनता का सहयोग मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग में कार्मिकों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार

भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) के लेन-देन के रवैये को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी गुस्सा है। वरिष्ठ इंटक नेता मेरिक सिंह (INTUC Leaders Merik Singh) ने कहा कि यह भाजपा की पारंपरिक सीट रही है। लंबे समय से भाजपा से ही विधायक रहे हैं। अब कांग्रेस के खाते में सीट आने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें :  वैशालीनगर के बीजेपी प्रत्याशी रिकेश सेन ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, आयोग ने भेजा नोटिस

नारी शक्ति के सम्मान में, संगीता मैदान में

सिम्प्लैक्स ग्रुप (Simplex Group) की डायरेक्टर डाक्टर संगीता केतन शाह भाजपा से बागी होकर, निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। कुछ दिनों पूर्व तक पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अपना आदर्श बताने वाली संगीता केतन शाह भाजपा के खिलाफ ही ताल ठोक रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  देवेंद्र के समर्थन में इंटक ने संभाला मोर्चा, भाजपा को घेरने का नहीं छोड़ रहे मौका

मंगलवार को बर्थ-डे मनाया। वैशालीनगर चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता जन्मदिन का जश्न मनाते रहे। वहीं, संगीता केतन शाह परिवार के साथ घर पर समय बीता रही थीं। बैनर-पोस्टर और फ्लैक्स लिए कार्यकर्ता मैदान में डटे रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election 2023: 11 दिन में PM नरेंद्र मोदी का पांचवां छत्तीसगढ़ दौरा, करेंगे रोड शो, दो बड़ी जनसभाएं

जानिए रिकेश सेन ने क्या कहा…

वैशालीनगर की जनता का रुझान हमारी पार्टी की तरफ है। सीएम भूपेश बघेल ने जनमानस के साथ धोखा किया है। गंगा जल की सौगंध खाए थे कि शराबबंदी करेंगे, लेकिन नहीं किया। जनता का भरोसा टूट चुका है। जनता का भरोसा भाजपा पर है। संगठन और कार्यकर्ताओं का साथ न होने के सवाल पर रिकेश सेन ने कहा-एक व्यक्ति को लाइए, जो संगठन का हो, चाहे छाया पार्षद हो, जो मेरे साथ नहीं है। मैं 10 लाख का इनाम दूंगा।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

जिसका लिया-कभी न दिया जैसे लग रहे आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा-जब-जब चुनाव आता है। इस तरह की बातें होती हैं। चुनाव जीतने के बाद भी मैं ही सबसे अच्छा व्यक्ति रहूंगा।

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-KG से PG तक एजुकेशन होगा फ्री, Bhilai का हर स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Elections: Bhilai Steel Plant की संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच का राजनैतिक कार्य में उपयोग, क्या श्रम आंदोलन कमज़ोर
Next: SAIL बोनस: Bokaro Steel Plant में फिर हंगामा, अधिकारियों के तर्ज पर चाहिए 50% छूट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.