Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP सरकार बनी तो खुर्सीपार कालेज की बनेगी बिल्डिंग, बीएड पाठ्यक्रम होगा शुरू, CM बिस्वा सरमा दहाड़े
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BJP सरकार बनी तो खुर्सीपार कालेज की बनेगी बिल्डिंग, बीएड पाठ्यक्रम होगा शुरू, CM बिस्वा सरमा दहाड़े

14/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
If-BJP-government-is-formed-Khursipar-College-building-will-be-built-B.Ed-course-will-start-CM-Biswa-Sarma-roared
  • भाजपा नेता बोले-कांग्रेसी इतने झूठे हैं कि गंगाजल खाकर शराबबंदी का वादा किया और सरकार बनते ही घर घर शराब पहुंचाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए योजना शुरू करने का वादा किया तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा। खुद कांग्रेसियों ने 2018 में अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रुपए देने का वादा किया था वो तो कर नहीं पाए और अब जब भाजपा महिलाओं को सहयोग दे रही है तो फिर झूठा वादा कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election 2023: 11 दिन में PM नरेंद्र मोदी का पांचवां छत्तीसगढ़ दौरा, करेंगे रोड शो, दो बड़ी जनसभाएं

उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार जोन-1 में आय़ोजित जनसभा में कहीं।

उन्होंने कहा कि खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंग भी बनेगी और यहां बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थिति असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भिलाई की यह जनसमूह देखकर मैं आज से ही ये बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  भरी दिवाली अंधेरे में डूबा VVIP विधानसभा क्षेत्र

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी छत्तीसगढ़ आया हूं हर बार एक नये घोटाले के बारे में सुना है। यहां की सरकार ने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला किया है, महादेव इन्हें कभी छोड़ेंगे नहीं।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP बायोमेट्रिक पर खुलासा: भाजपा का आरोप-कांग्रेस सरकार रहते बनी थी सहमति

कांग्रेसी इतने झूठे हैं कि गंगाजल खाकर शराबबंदी का वादा किया और सरकार बनते ही घर घर शराब पहुंचाई। ये झूठों के सरदार है जो महिलाओं, युवाओं सबको झूठ बोलकर ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भिलाई की ये भीड़ देखकर मैं कन्फर्म बोल सकता हूं कि भिलाई में कमल खिल रहा है, प्रेमप्रकाश पाण्डेय को मैं आज से ही विधायक बोल सकता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

खुर्सीपार में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि जब भी भाजपा को विकास की जिम्मेदारी मिली तो हमने स्कूल खोले, कालेज खोले, यूनिवर्सिटी खोली, हर क्षेत्र में विकास किया। लेकिन कांग्रेस राज के 5 सालों में भिलाई अपराध का गढ़ बन गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई पहचान, ये हमारी गारंटी: प्रेमप्रकाश

ओपनप्लेन और गार्डन रात 8 बजे के बाद अय्याशी का अड्डा बन गये, अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। आज भिलाई के हर कोने में सिर्फ नशा और अपराध की समस्या ही सामने दिखाई दे रही है। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेसी गंगाजल की कसम खाकर भी अपना वादा पूरा नहीं कर पाए और जब भाजपा माताओं-बहनों के लिए योजना ला रही है तो उसमें अडंगा डाल रहे हैं। जब कांग्रेसी इसमें भी सफल नहीं हो सके तो मुख्यमंत्री ने अचानक ट्विट कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-KG से PG तक एजुकेशन होगा फ्री, Bhilai का हर स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद

भाजपा सरकार में बनेगी खुर्सीपार कालेज की बिल्डिंग

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमने खुर्सीपार में कालेज की स्थापना की। इसके बाद कांग्रेसियों ने खुर्सीपार कालेज बिल्डिंग का भूमिपूजन किया लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई। मैं आपसे वादा करता हूं कि भिलाई में भाजपा का कमल खिलेगा और सरकार बनेगी तो बिल्डिंग भी बनेगी एवं बीएड पाठ्यक्रम भी शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग, राउरकेला, रांची,पटना, गया के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 15 को

मोदी की गारंटी का कोई तोड़ नहीं

सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया छत्तीसगढ़ बनाने के लिए गारंटी दिया है और उनकी गारंटी अटूट है। उन्होंने जो कहा है वो करेंगे। भिलाई को फिर शांति और समृद्धि का केंद्र बनाने के लिए भाजपा को वोट दीजिए।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: Bokaro Steel Plant के कर्मियों के लिए अब ऑनलाइन टूर मैनेजमेंट सिस्टम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस: Bokaro Steel Plant में फिर हंगामा, अधिकारियों के तर्ज पर चाहिए 50% छूट
Next: CG Elections: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोवर्धन पूजा पर ग्रामीणों के बीच गुजारा समय, होता रहा प्रचार

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.