Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Steel Authority Of India Limited 2-3 माह रहेगा बगैर नए चेयरमैन का, दावेदारों ने सजाई फिल्डिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority Of India Limited 2-3 माह रहेगा बगैर नए चेयरमैन का, दावेदारों ने सजाई फिल्डिंग

07/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Steel-Authority-Of-India-Limited-will-remain-vacant-for-2-3-months-without-new-chairman
  • लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की तरफ से इंटरव्यू की तारीख ही घोषित नहीं की जा सकी है, जिसके चलते प्रक्रिया में देरी हो रही है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) के नए चेयरमैन की ताजपोशी की तारीख थोड़ी लंबी होती जा रही है। 30 अप्रैल को चेयरमैन सोमा मंडल रिटायर हो रही हैं। इनके स्थान पर नए चेयरमैन को जिम्मेदारी दी जाएगी। फिलहाल, लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की तरफ से इंटरव्यू की तारीख ही घोषित नहीं की जा सकी है, जिसके चलते प्रक्रिया में देरी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट ने हॉट मेटल प्रोडक्शन में तोड़ा रिकॉर्ड, डायरेक्टर इंचार्ज मीठा लेकर पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस

माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इस बारे में किसी दिन भी इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को कम से कम 10 से 15 दिन का समय दिया जाएगा। जिस दिन इंटरव्यू होगा, उसी दिन शाम को रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवार का नाम कैबिनेट एप्रुवल के लिए भेजा जाएगा।

International Women’s Day 2023: दहकता इस्पात और ममता की छांव, SAIL की नारियों का नहीं थमता पांव

सरकार से मुहर लगने में कम से कम दो से ढाई माह का समय लग सकता है। इस आधार पर दावा किया जा रहा है कि मार्च अंतिम सप्ताह तक अगर इंटरव्यू हुआ तो जून या जुलाई तक कैबिनेट से एप्रुबल मिल जाएगा।

इस बीच सेल के कामकाज को संभालने के लिए किसी आइएएस को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बता दें कि सेल के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ था। अनिल चौधरी का चयन पीएसईबी ने मार्च में कर लिया था। जून में ज्वाइनिंग नहीं हो सकी। कैबिनेट एप्रुवल सितंबर तक आया।

ये खबर भी पढ़ें:  CG Budget 2023: गोबर से रंगा है छत्तीसगढ़ बजट का ब्रीफकेस, कामधेनु और छत्तीसगढ़ महतारी की झलक, पढ़ें स्टोरी

इस बीच इस्पात मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी सरस्वती प्रसाद ने सेल का कामकाज संभाला था। वहीं, एनएमडीसी के चेयरमैन का पद भी फरवरी से खाली है। यहां भी इंटरव्यू का इंतजार किया जा रहा है।

सेल चेयरमैन पद के ये दावेदार

सेल चेयमरैन के पद के दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। अकेले सेल से ही आधा दर्जन नाम सामने आ चुके हैं। अन्य सेक्टर से भी लोग भाग्य आजमाएंगे। सेल भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता, बोकारो के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश, दुर्गापुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी का नाम काफी चर्चा में है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL सेवा सदस्यों का दुर्घटनाजनित निधन का 50 लाख का बीमा, प्रीमियम 2295 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट ने हॉट मेटल प्रोडक्शन में तोड़ा रिकॉर्ड, डायरेक्टर इंचार्ज मीठा लेकर पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस
Next: SAIL Bonus: होली पर नहीं मिलेगा बकाया 9500 बोनस, इधर-नेताजी ने खाते में क्रेडिट होने का वायरल किया फर्जी मैसेज

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.