Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: होली पर नहीं मिलेगा बकाया 9500 बोनस, इधर-नेताजी ने खाते में क्रेडिट होने का वायरल किया फर्जी मैसेज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: होली पर नहीं मिलेगा बकाया 9500 बोनस, इधर-नेताजी ने खाते में क्रेडिट होने का वायरल किया फर्जी मैसेज

07/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Due-SAIL-bonus-payment-is-not-on-Holi-here-Netaji-made-viral-fake-message-of-bonus-credit
  • सेल कारपोरेट आफिस के सूत्रों का कहना है कि 10 मार्च को ही पेमेंट होगा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority Of India Limited) के कर्मचारियों को बकाया बोनस होली पर नहीं मिल रहा है। होली से पहले बोनस दिए जाने का दावा किया जा रहा था, जिसकी हवा निकल चुकी है।

वहीं, कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल कर दिया, जिसमें लिखा गया है कि कर्मचारियों के खाते में बकाया बोनस 9500 रुपए आना शुरू हो गया है। इसका खंडन सेल के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने कर दिया है। फाइनेंस डिपार्टमेंट का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज अफवाह है। बकाया भुगतान को लेकर डिपार्टमेंट ने राशि ही ट्रांसफर नहीं की है तो कहां से खाते में आना शुरू हो गया? यह किसी ने शरारत की है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट ने हॉट मेटल प्रोडक्शन में तोड़ा रिकॉर्ड, डायरेक्टर इंचार्ज मीठा लेकर पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस

इधर-सोशल मीडिया पर सुबह से ही कर्मचारी बकाया बोनस को लेकर तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं। कोई प्रबंधन को कोस रहा है तो कोई एनजेसीएस नेताओं को…। अब यह तस्वीर साफ हो गई है कि होली के बाद ही बोनस का भुगतान किया जाएगा।

International Women’s Day 2023: दहकता इस्पात और ममता की छांव, SAIL की नारियों का नहीं थमता पांव

सेल कारपोरेट आफिस के सूत्रों का कहना है कि 10 मार्च को पेमेंट होने की उम्मीद है। इससे पहले कोई हरकत नहीं है। सेल चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पिछले कई दिनों से दिल्ली से बाहर थे। इस वजह से नोटशीट पर साइन नहीं हो सकी थी, जिसके चलते देरी हुई है। अगर, नोटशीट पर पहले ही साइन हो गई होती तो होली से पहले बकाया बोनस का भुगतान हो चुका होता। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें:  Steel Authority Of India Limited 2-3 माह रहेगा बगैर नए चेयरमैन का, दावेदारों ने सजाई फिल्डिंग

इधर-सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को लेकर कइयों ने मजा लेना शुरू कर दिया है। होलियाना मिजाज में मस्ती का रंग छोड़ने के लिए इस तरह का मैसेज वायरल किया गया है। हर कोई उत्सुकता में अपने खाते की जांच करने में मशगूल रहा।

ट्रेड यूनियन नेताओं की भी सक्रियता बढ़ गई। बीएसपी के एक ट्रेड यूनियन के सक्रिय नेता ने खुद वायरल मैसेज को कई ग्रुपों में शेयर कर दिया। बगैर पुष्टि किए मैसेज वायरल करने वाले नेताजी की अब किरकिरी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  CG Budget 2023: गोबर से रंगा है छत्तीसगढ़ बजट का ब्रीफकेस, कामधेनु और छत्तीसगढ़ महतारी की झलक, पढ़ें स्टोरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Authority Of India Limited 2-3 माह रहेगा बगैर नए चेयरमैन का, दावेदारों ने सजाई फिल्डिंग
Next: SAIL Bonus: 10 मार्च को रेगुलर कर्मचारियों को 9500 और ट्रेनीज को मिलेगा 5250 रुपए

Related Stories

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.