Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Shivnath River Front: 11 करोड़ से बदलेगी सूरत, प्रकृति की सुंदरता निहारनी तो आइएगा दुर्ग शिवनाथ तट पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Shivnath River Front: 11 करोड़ से बदलेगी सूरत, प्रकृति की सुंदरता निहारनी तो आइएगा दुर्ग शिवनाथ तट पर

20/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
The-process-of-making-Durg-Shivnath-river-front-started-Collector-Pushpendra-Kumar-Meena-arrived-to-mark-the-place
  • जगह चिन्हांकित करने पहुंचे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा व प्रशासनिक अधिकारी।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। निकट भविष्य में शिवनाथ नदी की सुंदरता का लुत्फ अब दुर्ग शहर के नागरिक रिवर फ्रंट के माध्यम से ले सकेंगे। शिवनाथ नदी के बिल्कुल बगल में कामधेनु विश्वविद्यालय के किनारे वाली पिचिंग के आसपास रिवर फ्रंट स्थापित होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा इसके लिए जमीन चिन्हांकित करने पहुंचे। कलेक्टर ने नदी तट के किनारे जगह देखी। उन्होंने रिवर फ्रंट की एंट्री के संबंध में निगम अमले और राजस्व अमले से चर्चा की। रिवर फ्रंट के किनारे की पिचिंग के साथ वाली जमीन को विकसित करते हुए रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 4 साल में 25% बढ़े रोड और वर्क एक्सीडेंट, जानें क्या है ब्लाइंड स्पॉट

इसमें खूबसूरत गार्डन के साथ ग्रीनरी होगी, बच्चों के लिए प्ले जोन भी होगा और चौपाटी भी होगी। इस मौके पर जलसंसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उनसे नदी के जलस्तर से संबंधित तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई। यह रिवर फ्रंट 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टर ने राजस्व तथ निगम अधिकारियों को इसके लिए एंट्री प्वाइंट सुझाने के लिए कहा ताकि मेन रोड से सीधे रिवर फ्रंट तक कनेक्टिविटी बन पाए।

ये खबर भी पढ़ें:  समकालीन कलाजगत में योगदान देने वाले कलाकारों को सांसद विजय बघेल ने नवाजा राष्ट्रीय कलापुरोधा सम्मान

इसके साथ ही पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ में डिटेल प्लान बनाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि शिवनाथ नदी का नजारा बेहद खूबसूरत है। इसकी सुंदरता को रिवर फ्रंट बनने से चार चाँद लग जाएंगे। विशेष रूप से शाम के समय लाइटिंग के साथ नदी का नजारा भव्य होगा। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से पिचिंग के बिल्कुल बगल में बनाये जाने वाले लैंडस्केप पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट की लंबाई काफी होगी और इसके लिए अलग-अलग तरह से लैंडस्केपिंग का प्लान बनाए ताकि लोग शाम के समय एक लंबा वाक कर पाएं और नदी की खूबसूरती को निहारने के साथ ही रिवर फ्रंट के लैंडस्केप को भी निहारें। कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को आर्किटेक्ट के साथ डिटेल प्लान प्रस्तुत करने कहा।

ये खबर भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू SAIL कर्मी की पत्नी उषा बारले को देंगी पद्मश्री, BSP के डायरेक्टर इंचार्ज ने किया सम्मानित

उल्लेखनीय है कि शिवनाथ नदी के किनारे खूबसूरत लैंडस्केप विकसित करने शासन द्वारा महती कार्य किये जा रहे हैं। इसमें महमरा घाट का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। रिवर फ्रंट के तैयार हो जाने के बाद शिवनाथ नदी का लैंडस्केप शहर के दोनों छोरों तक काफी खूबसूरत हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 का EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे सेल कर्मचारी

कलेक्टर ने कहा कि रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट में ग्रीनरी पर विशेष फोकस करें। इसके लिए अलग अलग वैरायटी के सुंदर पौधों का चुनाव करें। चूंकि शाम के वक्त सबसे अधिक लोग यहां पहुंचेंगे तो लाइटिंग की व्यवस्था भी इसी तरह से रखनी होगी। बच्चों का प्ले जोन भी बड़ा होगा ताकि पूरे परिवार के लिए यह मनोरंजक स्थल बन सके।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-4 के कर्मचारियों की विदाई, सबने अपनी-अपनी सुनाई
Next: बीएसपी के पूर्व ईडी मेडिकल डाक्टर संजीव इस्सर की मां का निधन, दुर्ग में अंतिम संस्कार आज

Related Stories

NJCS meeting regarding SAIL employees bonus in Delhi on October 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

NJCS meeting regarding SAIL employees bonus in Delhi on October 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: कर्मचारियों के बोनस पर बड़ी खबर: 1 अक्टूबर को दिल्ली में ASPLIS की बैठक, रकम होगी तय

Azmat ali 23/09/2026
Retirement of SAIL-Bhilai Steel Plant Officers BSP OA to Host a Farewell on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

18 अधिकारियों की नौकरी 30 सितंबर को SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र में हो जाएगी समाप्त, पढ़ें नाम

Azmat ali 23/09/2026
Bhilai Steel Plant Dependent of Deceased worker Receives Permanent Job offer Letter and this Payment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मज़दूर की दर्दनाक मौत से मातम, आश्रित को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, ये पैसा

Azmat ali 23/09/2026
BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.