Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO BIG NEWS: अब ऑनलाइन कीजिए पर्सनल डाटा अपडेट, वरना रुक जाएगी पेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO BIG NEWS: अब ऑनलाइन कीजिए पर्सनल डाटा अपडेट, वरना रुक जाएगी पेंशन

03/03/2024 1 minute read
epfo-big-news-now-update-personal-data-online-otherwise-pension-will-be-stopped

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) से एक बड़ी खबर है। ईपीएफओ (EPFO) के सदस्य इस न्यूज को नज़र अंदाज न करें। अन्यथा पेंशन रुक सकती है। ईपीएफओ की ओर से पर्सनल डाटा को अपडेट करने के लिए नई सौगात दी गई है।

अब ऑनलाइन नाम, पता, सरनेम आदि की गलतियों को सुधारा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के 7 दिन के भीतर ही गलती सुधार ली जाएगी। पहले महीनों का समय लगता था। दौड़-भाग अलग से करनी होती थी।

ईपीएफओ की ओर से कहा गया है कि सभी सदस्यों को जानकारी दी जाती है कि EPFO के यूनिफाइड पोर्टल पर लॉगिन करके इम्प्लाइ डाटा (पर्सनल डाटा) में यदि कोई अंतर, त्रुटि हो तो सुधार करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा पोर्टल पर दे दी गई है।

कोई डाटा में सुधार करवाने के लिए अब (Joint Declaration Form) ऑफलाइन डॉक्यूमेंट नहीं देना पड़ेगा। किस-किस तरह के डाटा ऑनलाइन माध्यम से सुधार किए जा सकते हैं, इसकी जानकारी भी साझा की गई है।

पेंशन के लिए क्या-क्या सुधार किया जा सकता है…

Employee’s Name
Father’s Name (Name Spelling, Short Name To Full Name as Per Adhaar)
Date of Birth
Date of Joining The Fund
Date of Exit

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने ये कहा…

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय के मुताबिक पर्सनल डाटा की गलतियों को अगर नहीं सुधारा गया तो पेंशन अलक जाएगी।

ईपीएफओ ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार में जो नाम और पता और स्पेलिंग होगी, उसी को स्वीकार किया जाएगा। कंपनी के रिकॉर्ड और आधार में अगर-अलग नाम, पता और स्पेलिंग है तो पेंशन फंसनी तय है।

इससे बचने के लिए आज ही ऑनलाइन सुधा कर लीजिए। जिस कंपनी में काम कर रहे हैं,वहां के पर्सनल आफिस से संपर्क करें।

पेंशन चाहिए तो ईपीएफओ की साइट पर आइए

सबसे पहले आप गूगल पर ईपीएफओ टाइप करके क्लिक कीजिए। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर आप जा आएंगे। यहां इम्प्लाइ लॉगिन करें। यूएएन नंबर और पासवर्ड डालते ही आपको ऑनलाइन सर्विस का विकल्प दिखेगा, जिसको क्लिक करके आप गलतियों को सुधार कर सकते हैं।

आपकी इन गलतियों से पेंशन रुक सकती है 

अक्सर देखा जाता है कि आधार कार्ड में लिखा नाम और कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के तौर पर किसी कर्मचारी का नाम राम प्यारे सिंह है। आधार कार्ड में रामप्यारे सिंह अगर लिखा है तो यह गलती मानी जाएगी। यह गलती पेंशन रोकने में बड़ी भूमिका निभा देगी।

पेंशन सेटलमेंट होगा और पैसा मिलेगा

आधार कार्ड में जो है, वही ईपीएफओ और इम्प्लाइ डाटा में भी होना चाहिए, तभी पेंशन सेटलमेंट होगा और पेंशन मिलेगी।
इम्प्लायर की डिजिटल साइन से होगा काम

पूर्व में पर्सनल आफिस, इम्पलाइज आदि को लेकर हार्ड कॉपी ईपीएफओ को भेजा जाता था। अब ऑनलाइन अप्लाई करके सुधारा जाएगा। इम्प्लायर डिजिटल साइन से वेरिफाइ कर देगा, ये ईपीएफओ के इनबॉक्स में चला जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को नासमझ अधिकारी ने टुकड़ों में कटवाया, SAIL शर्मसार
Next: Bokaro Steel Plant: रिटेंशन का टेंशन, डिफाल्टरों की वजह से 200 से ज्यादा गारंटर फंसे, सैलरी से पैसा कटना शुरू

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.