Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को नासमझ अधिकारी ने टुकड़ों में कटवाया, SAIL शर्मसार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को नासमझ अधिकारी ने टुकड़ों में कटवाया, SAIL शर्मसार

03/03/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-The-country_s-first-78-meter-long-railway-track-was-cut-into-pieces-by-a-foolish-

रेल मिल के गोल्डन रेल को क्यों काटा गया, प्रबंधन दे जवाब। मामला गरमाया। रेल-सेल के रिश्ते की निशानी बर्बाद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल तक को शर्मसार कर दिया है। रेल-सेल के रिश्ते की निशानी को ही भिलाई स्टील प्लांट के नादान अधिकारियों की हरकत से मिटा दिया गया।

देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को टुकड़े में काट दिया गया है। बीएसपी के गौरव गाथा को बयां करने वाली रेल पटरी को टुकड़ों में काटने से कार्मिकों में काफी आक्रोश है।

इस रेल पटरी की ढलाई में रेल मिल के पूर्व जीएम भरत लाल और एवी कमलाकर की खास भूमिका रही। एवी कमलाकर दुर्गापुर और इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के सीईओ भी रहे।

बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने रेल मिल के गोल्डन रेल को काट दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह रेल 2004 में लांग रेल प्रोजेक्ट से निकली हुई पहली रेल है, जिसकी लंबाई 78 मीटर है। इसे बड़े सम्मान के साथ लॉन्ग रेल की दर्शक दीर्घा में गोल्डन पेंट कर रखा गया था।

इसे गेट बनाने के नाम पर लगभग 20 साल बाद एक GM ने तीन जगह से कटवा दिया। इसे काटने की जरूरत क्यों पड़ी, प्रबंधन जवाब दे?

इस रेल के काटने से कर्मियों में आक्रोश

भिलाई इस्पात संयंत्र में रेल मिल बनने के बाद से 13 मीटर, 26 मीटर रेलों का उत्पादन किया जाता रहा है। लेकिन एक समय ऐसा आया कि भारतीय रेलवे ने लॉन्ग रेल की डिमांड कर दी।

इसके पश्चात रेल मिल के तत्कालीन GM भरत लाल ने इस प्रोजेक्ट को अपने कंधे पर लिया और प्रबंधन ने जो उम्मीद उनसे और प्रोजेक्ट से किए थे, उसको उन्होंने रिकॉर्ड समय में पूरा किया और उत्पादन शुरू हुआ।

इससे उत्पादन पहली रेल आज 20 साल बाद टुकड़े-टुकड़े में काट दिया गया है, जिससे कर्मियों एवं अधिकारियों में भारी आक्रोश है।

प्लांट देखने के लिए आने वाले आगंतुकों का आकर्षण का केंद्र था यह रेल

हर साल हजारों आगंतुक भिलाई स्टील प्लांट देखने आते हैं। इसमें मिल एरिया आकर्षण का केंद्र रहता है। जहां आगंतुक को रेल मिल का रोलिंग दिखाने के बाद उस पहली रेल को दिखाया जाता था, क्योंकि उस समय 13 एवं 26 मी रेल का ही उत्पादन को देखने के बाद लोगों में उत्सुकता रहती है कि इस रेल को किस तरह से गाड़ी में लोड किया जाता होगा।

इसकी हैंडलिंग कैसी होगी। इस एलआरपी की विशेषता यह भी है यहां पर भरत लाल ने रेल के इतिहास से लेकर रेल उत्पादन की पूरी प्रक्रिया भारतीय रेल का इतिहास रेल पटरी बनाने उत्पादन प्रक्रिया और उसके मापदंडों को डिस्प्ले करवाया था।

रेल है तो सेल है वाले नारे को चरितार्थ किया था लांग रेल प्रोजेक्ट ने

रेल मिल के कार्मिक बता रहे हैं कि जब इस्पात उद्योग में मंदी का दौर चला तो नारा दिया गया था रेल है तो सेल है। इस दौर में रेल मिल की उत्पादन क्षमता लगभग 4 लाख टन थी, उन्ही संसाधनों में इस मिल से 7 लाख टन प्राइम रेल का उत्पादन किया था।

इस उपलब्धि को जिस तरह से काटा गया है, उसको लेकर सीनियर अधिकारी, जो उस दौर में इस मिल से जुड़े हुए थे और आज URM में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह भी कर्मियों से कहने लगे यह तो गलत हुआ है। हम कह नहीं सकते कम से कम आप तो बोलिए…।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UP के बलिया में झुलसी महिला की जिंदगी बची Bhilai Steel Plant के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में, बर्न वार्ड को बड़ी कामयाबी
Next: EPFO BIG NEWS: अब ऑनलाइन कीजिए पर्सनल डाटा अपडेट, वरना रुक जाएगी पेंशन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.