Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS: डिप्लोमाधारियों के लिए BIDU ने निकाली रैली, RFID पर तंज, जूनियर इंजीनियर पदनाम न मिलने पर रंज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS: डिप्लोमाधारियों के लिए BIDU ने निकाली रैली, RFID पर तंज, जूनियर इंजीनियर पदनाम न मिलने पर रंज

16/03/2024 1 minute read

Bidu के अध्यक्ष रविशंकर ने कहा बोकारो में कार्यरत लगभग 2000 डिप्लोमाधारियों का पदनाम और प्रमोशन पालिसी का मुद्दा लम्बे समय से प्रबंधन और NJCS के बीच फंसा हुआ है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Boakro Steel Plant) में कार्यरत सभी कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (BIDU) एक बार फिर सड़क पर उतर गई। गांधी चौक सेक्टर 4 में एक दिवसीय धरना दिया गया। शाम में गांधी चौक से एडीएम बिल्डिंग तक पैदल मार्च निकाला गया एवं प्रबंधन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दे जैसे बकाया एरियर, नाईट एलाउंस, छुट्टियों में बढ़ोतरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। जिस प्रकार की इच्छा शक्ति से प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को लाया जा रहा है, उसी प्रकार की इच्छा शक्ति से प्रबंधन कर्मचारियों के लंबित मुद्दों का समाधान हो।

पहल करते हुए 19 तारीख को दिल्ली में होने वाली NJCS मीटिंग में एरियर,नाईट शिफ्ट एलाउंस, छुट्टियों में बढ़ोतरी आदि सभी मुद्दों का समाधान किया जाए।

जूनियर इंजीनियर पदनाम पर सहमति बनाएं

Bidu के अध्यक्ष रविशंकर ने कहा बोकारो में कार्यरत लगभग 2000 डिप्लोमाधारियों का पदनाम और प्रमोशन पालिसी का मुद्दा लम्बे समय से प्रबंधन और NJCS के बीच फंसा हुआ है।

इसलिए हम लोग ये मांग करते हैं कि इस बार दिल्ली में होने वाली मीटिंग में प्रबन्धन और NJCS के लोग पदनाम पर भी चर्चा करें और तकनीकी दक्ष डिप्लोमा इंजीनियर सहित सभी कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सम्मानजनक पदनाम (जूनियर इंजीनियर) देने पर सहमति बनाये।

चार पहिया वाहन का पास दिया जाए

इसी के साथ साथ बीएसएल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को प्लांट के अंदर आने जाने के लिए चार पहिया वाहन का पास निर्गत किया जाए, जिससे हर मौसम में बिना किसी दिक्कत के कर्मचारी अपने कार्य स्थल पर पहुंच सकें।
साथ ही कर्मचारियों के गाड़ियों की सुरक्षा के लिए गैरेज की भी व्यवस्था की जाए।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सोनू शाह ने किया। कार्यक्रम में संयुक महामंत्री रत्नेश मिश्रा, नितेश कुमार, चंदन कुमार, सिद्धार्थ, शशि, राहुल सिंह, अमन बक्शी, धर्मेंद्र मिश्रा, रितेश, प्रेमनाथ, नाभा हेम्ब्रम, ललित, विकास, चंदन, विपुल, सरफराज, राजीव उरांव आदि उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के 9 स्कूल आउटसोर्स, DAV के जिम्मे 3300 बच्चे, खर्च उठाएगा BSL
Next: आचार संहिता लगने से पहले BSP का सेक्टर 4 मार्केट के 35 कब्जेदारों पर बरपा कहर

Related Stories

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.