Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RINL के CMD बने MNVS प्रभाकर, राउरकेला और नगरनार स्टील प्लांट से गहरा नाता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RINL के CMD बने MNVS प्रभाकर, राउरकेला और नगरनार स्टील प्लांट से गहरा नाता

Azmat ali 14/03/2026 1 minute read
MNVS Prabhakar Selected as CMD of RINL Previously CGM at Rourkela and Head of Nagarnar Steel Plant

राउरकेला स्टील प्लांट के सीजीएम सर्विसेस रहे। फरवरी 2025 में वह नगरनार के हेड ऑफ प्लांट की कुर्सी पर बैठे।

  • Ministry of Steel के तहत गठित सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी (SCSC) ने Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL) के सीएमडी पद पर चयन किया।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL) के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए एमएनवीएस प्रभाकर का चयन हो गया है। इनके नाम की सिफारिश की गई है। सेल राउरकेला स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू करने वाले एमएनवीएस प्रभाकर साल 2021 में सीजीएम सर्विसेज बने थे।

इसके बाद बतौर ईडी प्रमोट होकर नगरनार स्टील प्लांट चले गए। फरवरी 2025 में वह नगरनार के हेड ऑफ प्लांट की कुर्सी पर बैठे। अब आरआइएनएल की कमान संभालेंगे। वहीं, इंटरव्यू में भिलाई स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स राकेश कुमार भी शामिल हुए थे। प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन बाजी प्रभाकर जी ने मार दी।

Ministry of Steel के तहत गठित सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी (SCSC) ने Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए एमएनवीएस प्रभाकर के नाम की सिफारिश की है। यह निर्णय शनिवार को इंटरव्यू में लिया गया।

कुल पांच वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों के कार्यकारी निदेशक शामिल थे। इंटरव्यू के बाद समिति ने MNVS Prabhakar, कार्यकारी निदेशक, NMDC Steel Limited के नाम को CMD पद के लिए अनुशंसित किया।

इन अधिकारियों का हुआ इंटरव्यू

MNVS Prabhakar: कार्यकारी निदेशक, NMDC Steel Limited
S. Subbaraj: कार्यकारी निदेशक, ASP, Steel Authority of India Limited
Bipin Kumar Giri: कार्यकारी निदेशक (माइंस डेवलपमेंट), Steel Authority of India Limited
Munna Prasad Singh: कार्यकारी निदेशक (माइंस), OGOM, CMLO, Steel Authority of India Limited
Rakesh Kumar: कार्यकारी निदेशक (वर्क्स), Bhilai Steel Plant, Steel Authority of India Limited

अब आगे क्या होगा

सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी की सिफारिश के बाद प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही Rashtriya Ispat Nigam Limited के CMD पद पर नियुक्ति का औपचारिक आदेश जारी होगा।

RINL देश की प्रमुख सरकारी इस्पात कंपनियों में शामिल है और इसका संचालन विशाखापट्टनम स्थित विजाग स्टील प्लांट के माध्यम से किया जाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका-इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर MSME इंडस्ट्री पर, BSP एंसिलरी एसोसिएशन ने मोदी सरकार से मांगा स्पेशल पैकेज
Next: SAIL News: 39 महीने के बकाया एरियर, लंबित वेतन समझौते से कर्मचारी तनाव में, सीएमडी को इंटक ने भेजी चिट्ठी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.