Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: 39 महीने के बकाया एरियर, लंबित वेतन समझौते से कर्मचारी तनाव में, सीएमडी को इंटक ने भेजी चिट्ठी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: 39 महीने के बकाया एरियर, लंबित वेतन समझौते से कर्मचारी तनाव में, सीएमडी को इंटक ने भेजी चिट्ठी

Azmat ali 14/03/2026 1 minute read
SAIL News 39 Months of Pending Arrears and Pending Wage Agreements have Employees Under Stress INTUC Sends Letter to SAIL CMD

वर्तमान में कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन समझौते की अवधि 10-10 वर्ष होने के कारण दोनों लगभग समान अवधि में आ गए हैं।

  • 01 जनवरी 2027 से लागू होने वाले नए वेतन समझौते की प्रक्रिया समय पर प्रारंभ होने को लेकर भी सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) के महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने 39 महीने के एरियर का भुगतान एवं लंबित वेतन समझौते को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर सेल चेयरमैन के नाम ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक औद्योगिक संबंध प्रियंका मीणा को सौंपा।

महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि 01 जनवरी 2017 से प्रारंभ हुई वेतन समझौते की प्रक्रिया को लगभग 9 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सेल के कर्मवीरों और प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों से कंपनी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है तथा उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि अगला वेतन समझौता 01 जनवरी 2027 से लागू होना प्रस्तावित है। वर्तमान में कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन समझौते की अवधि 10-10 वर्ष होने के कारण दोनों लगभग समान अवधि में आ गए हैं। इसलिए भविष्य में होने वाले वेतन समझौते में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ समान और न्यायसंगत रूप से प्रदान किया जाए।

यूनियन ने मांग की है कि एनजेसीएस की पूर्ण बैठक शीघ्र आहूत की जाए और 01 जनवरी 2017 से लंबित वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि 01 जनवरी 2027 से लागू होने वाले नए वेतन समझौते की प्रक्रिया समय पर प्रारंभ हो सके।

महासचिव ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक सेल को लगभग 40,000 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।
वर्षवार लाभ/हानि इस प्रकार है—
2017-18 : 708 करोड़ रुपये का घाटा
2018-19 : 3,743 करोड़ रुपये लाभ
2019-20 : 3,757 करोड़ रुपये लाभ
2020-21 : 6,821 करोड़ रुपये लाभ
2021-22 : 16,392 करोड़ रुपये लाभ
2022-23 : 2,379 करोड़ रुपये लाभ
2023-24 : 4,529 करोड़ रुपये लाभ
2024-25 : 2,371 करोड़ रुपये लाभ

उन्होंने कहा कि कंपनी को लगातार लाभ होने के बावजूद यदि कर्मचारियों का वेतन समझौता लंबित रखा जाता है तो इससे कर्मवीरों का मनोबल प्रभावित होता है। स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) ने मांग की है कि वेतन समझौते को जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूरन वर्मा, जी.आर. सुमन, सच्चिदानंद पांडे, गिरिराज देशमुख, विश्वनाथ साहू, सुरेश श्याम कुवर, जी.के. सूर्यवंशी, शिव शंकर सिंह, रेशम राठौर, रमन मूर्ति, सी.पी. वर्मा, गुरुदेव साहू, ताम्रध्वज सिन्हा, दीनानाथ सिंह सार्वा, विजय कुमार विश्वकर्मा, डी.पी. खरे, राजकुमार नायर, मनोज कुलदीप एवं शैलेंद्र कुमार सक्सेना उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL के CMD बने MNVS प्रभाकर, राउरकेला और नगरनार स्टील प्लांट से गहरा नाता
Next: BSL News: पहली बार बोकारो स्टील प्लांट सजा रहा ‘फूड स्ट्रीट’, पकवान का मजा 22 मार्च को

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.